हरियाणा में इस बार 21 जून को अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि ब्लॉक और जिला स्तर पर योग के कैंप लगाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को व्यापकता प्रदान करने के लिए पतंजलि योग
पीठ के प्रशिक्षकों की भी मदद ली जा रही है। इन कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों की भी ड्यूटियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में वीरवार को हुई मंत्री समूह की मीटिंग में यह जानकारी दी गई। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मीटिंग के बाद हैल्थ मिनिस्टर अनिल विज ने बताया कि जिला स्तर पर लगने वाले योग शिविरों में लोगों का काफी रुझान देखने को मिल रहा है। पतंजलि योग पीठ के अलावा सरकार की ओर से गांवों में हाल ही रखे गए योग प्रशिक्षक भी लोगों को योगा की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
पिछली बार निकाली भर्ती में 125 योग प्रशिक्षक ही मापदंड पर उतरे थे खरे: प्रदेश में बनने वाली योग एवं व्यायाम शालाओं में योग प्रशिक्षक रखने के लिए खेल विभाग नए सिरे से निकालेगा। इसकी वजह यह है कि पिछले दिनों करीब 1000 योग प्रशिक्षकों के लिए वेकेंसी निकाली गई थीं। लेकिन इसमें क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) का प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया था। इस वजह से केवल 100-125 योग प्रशिक्षक ही मापदंड पर खरे उतर पाए। विभाग ने इन्हें डीसी रेट यानी 8100 रुपए मासिक के मानदेय पर रखने का फैसला किया है। क्यूसीआई प्रमाण-पत्र के बारे में ज्यादातर योग टीचरों को जानकारी नहीं थी, क्योंकि इसे केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किया गया है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.