Saturday, June 3, 2017

अमेरिका पेरिस समझौते से बाहर: 27 लाख नौकरियां बचाने को छोड़ा समझौता - ट्रम्प

पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका अलग हो गया है। अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत चीन जैसे देश इसका फायदा उठा रहे हैं। भारत अरबों
डॉलर की विदेशी मदद के लिए समझौते से जुड़ा है। अमेरिका अगर इससे जुड़ा रहा तो 27 लाख नौकरियां चली जाएंगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। यह अमेरिका के लिए सजा जैसा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से ही ट्रम्प को जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हम पर्यावरण हितैषी हैं। पांच हजार साल से पर्यावरण संरक्षण कर रहे हैं।' भारत समझौते से जुड़ा रहेगा। ट्रम्प के रवैये के बाद चर्चा है कि इस माह प्रस्तावित मोदी का अमेरिका दौरा शायद टल जाए। ट्रम्प के फैसले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। जर्मनी, फ्रांस इटली ने समझौता जारी रखने का ऐलान किया है। ट्रम्प के फैसले के चलते पर्यावरण के मुद्दे पर अमेरिका सीरिया और निकारागुआ जैसे देशों के साथ खड़ा हो गया है। 194 देश अब भी समझौते का हिस्सा हैं। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.