Thursday, February 22, 2018

दुष्कर्म की सजा काट रहे गुरमीत की कथित 'बेटी' हनीप्रीत कोर्ट में की गई पेश, 6 मार्च को अगली सुनवाई

साभार: भास्कर समाचार
साध्वी यौन शोषण मामलें में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की करीबी व कथित मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा को बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया।
जहां उसे पूरी सुरक्षा के बीच अंबाला जेल से पंचकूला के सत्र-न्यायालय (सेशन कोर्ट) में पेश किया गया। जहां पहले से ही पुलिसफोर्स को लगाया गया था। वहीं कोर्ट में बुधवार को हनीप्रीत पर आरोप तय करने के लिए बहस हुई। जिसके चलते अब केस की अगली सुनवााई 6 मार्च को तय की गई है। 
असल में 25 अगस्त 2017 को गुरमीत सिंह को जब पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने साध्वी यौन शोषण मामलें में दोषी करार दिया था। तो उस दौरान पंचकूला में हिंसा फैलाने के मामलें में हनीप्रीत सहित कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके चलते हनीप्रीत सहित 15 आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।  
बुधवार को हनीप्रीत सहित बाकी आरोपियों पर किन आरोपों के तहत केस चलाया जाए। इसके लिए बहस हुई है। ये बहस लंच टाईम से पहले और उसके बाद तक हुई। जिसमें बचाव पक्ष और सरकारी वकील ने अपने पक्षों को रखा। जिसके बाद इस केस की अगली सुनवाई 6 मार्च तय की गई है। वहीं कोर्ट ने कहा है, कि 26 फरवरी तक आरोपी पक्ष को सप्लीमैंट्री चालान की कॉपी पेश की जाए। जिसके चलते अब एसआईटी इसके लिए तैयारी कर रही है। वहीं आदित्य इंसा को अभी तक पुलिस पकड ही नहीं पाई है। इस मामलें में हनीप्रीत समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कई ओर लोगों का पकडा जाना बाकी है।