Wednesday, May 29, 2019

नहीं हटेंगे कच्चे कर्मचारी: नई बसों पर एडजेस्ट होंगे साढ़े 350 चालक

साभार: जागरण समाचार  
हरियाणा में वर्ष 2016 में एक साल के अनुबंध पर रखे गए 350 रोडवेज चालकों को हटाया नहीं जाएगा। राज्य सरकार ने इन चालकों को एडजेस्ट करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री कृष्ण पाल पंवार ने इन चालकों की
सेवाएं जारी रखने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया है। प्रदेश सरकार 367 नई बसें खरीद रही है, जिन पर इन चालकों को एडजेस्ट किया जा सकता है। आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान हरि नारायण शर्मा ने चालकों की सेवाएं जारी रखने के संबंध में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि 2016 में लगे जींद, अंबाला व फरीदाबाद डिपो के 55 चालकों को हाई कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। मंगलवार को सिरसा, फतेहाबाद व चंडीगढ़ डिपो के कर्मचारियों को भी स्टे मिल चुका है। कृष्ण पंवार ने बताया कि 350 चालकों को 2016 में एक वर्ष के लिए रखा गया था और यह शर्त थी कि नियमित चालकों के आने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।