Sunday, April 30, 2017

थॉट मैनेजमेंट: सरलता हासिल करना सबसे मुश्किल काम है

प्लेटो नेकहा है कि सोचना आत्मा से बात करने की तरह है। इसलिए जैसा आप सोचते हैं, वैसा ही आत्मसात करते हैं। दरअसल आपके दिमाग पर आपका ही कंट्रोल होता है। कोई और आपके लिए सोच सकता है और
महसूस कर सकता है। दिमागी रूप से मजबूत होना और विचारों को खुला रखना जरूरी है। इसकी कोशिश भी हम करते हैं। लेकिन यह मुश्किल काम है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। दिमाग सही-गलत और अच्छे-बुरे में उलझ जाता है। हालांकि शेक्सपीयर कहते हैं कि कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता। सिर्फ सोच ही इसे अच्छा और बुरा बनाती है। नकारात्मक विचार शानदार संभावनाओं को खत्म कर देते हैं। इसका एक कारण खुद में विश्वास होना भी होता है। अगर कोई यह सोचे कि वो फेल हो जाएगा तो उसके फेल होने की संभावना ही ज्यादा होती है। लेकिन अगर किसी का माइंड सेट ये है कि- मैं कर सकता हूं तो' उसके सफल होने की संभावना अधिक होगी। अधिकांश लोग जब अपने भविष्य की कल्पना करते हैं तो वे सफलता और आनंद ही देखते हैं। आनंद सरलता में है। यही स्टीव जॉब्स ने भी कहा है - सादगी पर फोकस कीजिए। सरलता हासिल करना जटिल से भी ज्यादा मुश्किल काम है। अपने विचारों को स्पष्ट और सरल बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन यह बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि एक बार जब आप सरलता को हासिल कर लेते हैं तो पहाड़ को भी हिला सकते हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.