Friday, October 30, 2015

राष्ट्रीय एकता दिवस एक दिन पहले मनेगा, रन फॉर यूनिटी आज

हरियाणा सरकार ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्तूबर के मौके पर सरकारी अवकाश होने के कारण इससे एक दिन पहले 30 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताय कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ के सेक्टर-एक स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय के वीआईपी गेट पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वीरवार को राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री खट्टर चंडीगढ़ के अलावा करनाल में भी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर मेवात में, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल यमुनानगर में, विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रोहतक में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हिसार में, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ झज्जर में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला में, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर गुड़गांव के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन सोनीपत में, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत में, सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव रेवाड़ी में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ भिवानी में, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कुरुक्षेत्र में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज जींद में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसी प्रकार, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा पंचकूला में, सीमा त्रिखा फरीदाबाद में और डॉ. कमल गुप्ता सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भाजपा अध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला पलवल के समारोह में शामिल होंगे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारअमर उजाला समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.