Thursday, October 15, 2015

मोटापा घटाने वाले 21 खाद्य पदार्थ जो आपकी रसोई में मिलते हैं हमेशा

फैट, सिर्फ महिलाओं और युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि बढ़ती उम्र के लोगों के लिए भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिसके कम करने के लिए सुबह से लेकर रात के सोने तक जद्दोजेहद चलती रहती है। जिम जाना, डाइटिंग करना, ग्रीन टी पीना जैसी आदतें शुरू तो करते हैं लेकिन इन्हें लंबे समय तक फॉलो नहीं कर पाते। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। तो इन रूल्स को कुछ दिनों के लिए बॉय-बॉय कहकर, घर में मौजूद कुछ चीजों से मोटापा कम करके देखें। जो बहुत ही जल्द असर करेंगी और हर तरीके से
फायदेमंद भी रहेंगी।
  1. पुदीना और धनिया: पुदीना के पत्ते और थोड़ा हरा धनिया साथ में पीस लें। इसमें नमक और नींबू मिलाकर चटनी तैयार कर लें। भोजन के साथ रोजाना इसे लें। दोनों ही बॉडी का मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में असरदार हैं।
  2. बादाम: बादाम में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड भी चर्बी कम करने में मददगार है। रात में 6-8 बादाम भिगोएं और अगले दिन सुबह इन्हें छीलकर खाएं। इससे काफी फायदा मिलता है।
  3. ब्लैक बीन्स: ब्लैक बीन्‍स हेल्थ के लिए बहुत ही अच्‍छी होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन एनर्जी तो देता ही है, साथ ही वजन घटाने में भी असरदार होता है। ब्लैक बीन्स को स्प्राउट्स के साथ ही इसका सूप बनाकर भी पिया जा सकता है।
  4. अंडा: अंडे में प्रोटीन ज्यादा,कैलोरी तथा वसा कम होती है जो मेटाबॉलिज्म की दर को बढ़ाते हैं जिससे मोटापा जल्द कम होता है।
  5. नींबू-शहद: एक ग्लास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पीने से ज्यादा फायदा मिल सकता है। इससे मेटाबॉलिजम तेज होता है और फैट तेजी से बर्न होती है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
  6. अदरक: अदरक को दो टुकड़ों में काट लें और एक कप पानी में उबालें। 10 मिनट तक उबालने के बाद पानी को छान लें और चाय की तरह पिएं।
  7. लौकी: लौकी में भी बहुत ज्यादा पानी और फाइबर पाए जाते हैं। इसका जूस बहुत जल्द असर करता है। 100 ग्राम लौकी के जूस में केवल 12 कैलोरी ही होती है। वैसे सब्जी खाकर भी कुछ हद तक मोटापा कम कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट में इसे खाने से स्किन भी ग्लो करने लगती है।
  8. दालें: लगभग सभी प्रकार की दालों में एमीनो एसिड की अधिकता और कैलोरी व वसा कम मात्रा में मौजूद होती है। स्प्राउट्स भी एमीनो एसिड से भरपूर होता है। जिसे खाना फायदेमंद होता है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
  9. दलिया: दलिया में फाइबर तथा कुछ कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो लम्बे समय तक भूखे होने का एहसास नहीं होने देते और साथ ही बॉडी की एनर्जी को भी बनाए रखते हैं।
  10. मूली का रस: दो बड़े चम्मच मूली के रस को शहद में मिलाकर बराबर मात्रा में लगभग एक महीने तक पीने से कालेस्ट्राल कम होता है।
  11. खीरा: खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी और फाइबर पाया जाता है जो कि बिना कैलोरी के होता है। खाने में सलाद के रूप में या भूख लगने पर इसे खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे खाने से वजन बिल्कुल भी नहीं बढता। 3 दिन में लगभग 2 किलो वजन कम किया जा सकता है।
  12. सोयाबीन: सोयाबीन में आइसोफ्लेविन्स नामक प्रोटीन होता है जिससे शरीर में मौजूद कालेस्ट्राल और एक्स्ट्रा फैट कम होता है। इसके अलावा चर्बी बढाने वाले सेल्स की ग्रोथ को भी रोकता है।
  13. करौंदा: करौंदा विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है साथ ही यह एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट भी है। करौंदे का जूस भी वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और फैट भी आसानी से कम होता है।
  14. पत्तागोभी: पत्‍ता गोभी भले ही खाने में अन्य सब्जियों के मुकाबले स्वादिष्ट न लगती हो लेकिन इसके इस्तेमाल वजन को कम किया जा सकता है। एक कप पत्तागोभी में सिर्फ 33 कैलोरी होती है जो वजन नहीं बढ़ने देती। बंदगोभी का सूप बॉडी को एनर्जी देता है।
  15. बेर के पत्ते: बेर के पत्तों को रात भर पानी में भीगो लें। सुबह-सुबह खाली पेट भीगे हुए पत्तों को छानकर इसके पानी को पी लें। इस नुस्खे को एक महीने तक करें इससे निश्चित ही आपके बढ़ते वजन में कमी देखी जा सकती है।
  16. दही: दही खाने से भी वजन कम हो सकता है। इंटरनैशनल जरनल ऑफ ओबेसिटी के अनुसार ज्यादा दही खाने वालों का वजन तेजी से घटता है या कम बढ़ता है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन फैट को कम करने में असरदार होता है। 
  17. आडू: अगर आप डायटिंग पर हैं तो हर रोज आडू का सेवन कर सकती हैं। आड़ू में कैलौरी की मात्रा काफी कम होती है इसलिए अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तब भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा। एक आड़ू में 68 कैलोरी होती है। 
  18. पपीता: अगर आप जल्दी वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाएं। इसके बाद अपना वजन चेक करें उसमें निश्चित ही कमी दिखेगी। इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता हैं। जो भोजन को पचाने में मदद करता है। पपीता का सेवन रोज करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
  19. सौंफ वाली चाय: वजन घटाने के लिए सौंफ बहुत ही असरदार नुस्खा है। खाना खाने के लगभग पंद्रह मिनट पहले एक कप सौंफ की चाय पी लें। यह आपकी भूख को कंट्रोल करेगा। इसके अलावा यह पेट से संबधित बीमारियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  20. ग्वार की फली: हरी सब्जियों में शामिल ग्वार की फली में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल बॉडी के फैट को कम करने में कारगर है। साथ ही खाने में भी उतना ही टेस्टी भी।
  21. लालमिर्च: लाल मिर्च बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। एक रिसर्च के मुताबिक भोजन में लाल मिर्च का पाउडर मिलाने से मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ जाता है जिससे बेवजह की कैलोरी नहीं होता और मोटापा कम होता है। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारभास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.