साभार: जागरण समाचार
इनेलो और चौटाला परिवार की कलह में नया मोड़ आ गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी के प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला को इनेलो से निष्कासित कर दिया गया है। इससे पहले अजय चाैटाला के
दोनों बेटों सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। अजय चौटाला के निष्कासन का अादेश इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के हवाले से जारी किया गया है।
अजय चौटाला के पुत्र दिग्विजय चौटाला ने निष्कासन के पत्र को फर्जी करार दिया: अजय चौटाला के निष्कासन का आदेश इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के हवाले से जारी किया गया है। यह घोषणा विधानसभा में नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आज यहां की। अशोक अरोड़ा ने 17 नवंबर को चंडीगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई है।