Saturday, November 24, 2018

बिना फोन को अनलॉक किए इस तरह करें Google Maps का इस्तेमाल

साभार: जागरण समाचार 
Google Maps हमारी दैनिक दिनचर्या में अहम भूमिक निभाता है। कहीं भी आते-जाते समय गूगल की ये नेविगेशन ऐप हमारे काफी काम आती है। हालांकि, कई बार Google Maps को ओपन कर डायरेक्शन देखने में
समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आपके पास iPhone है तो आप बिना फोन को अनलॉक किए ही Google Maps को इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Maps का लॉकस्क्रीन विजेट एक शॉर्टकट के तौर पर काम करता है। यह यूजर्स को बिना फोन अनलॉक किए Google Maps इस्तेमाल करने का एक्सेस देता है।
बिना फोन को अनलॉक किए इस तरह करें Google Maps का इस्तेमाल
  • सबसे पहले यूजर्स को फोन की लॉकस्क्रीन को लेफ्ट स्वाइप करना होगा। ऐसा करने से यूजर्स डिस्प्ले को इंस्टॉल्ड सभी विजेट्स के साथ देख पाएंगे।
  • अब आपको Google Maps के विजेट को एड करना होगा। इसके लिए आपको स्क्रॉल डाउन कर Edit पर टैप करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद एक नई स्क्रीन ओपन होगी जिसमें सभी उपलब्ध विजेट्स की जानकारी दी गई होगी। इसके बाद स्क्रॉल डाउन करें। यहां आपको Google Directions का विकल्प मिलेगा। इसके बराबर में प्लस का निशान दिया गया होगा। इसपर टैप कर दें। इसके बाद सबसे ऊपर दिए गए Done पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करने के बाद आपको Google Maps का विजेट आपकी विजेट स्क्रीन के सबसे नीचे दिखाई दे जाएगा।
  • अब यूजर्स बिना iPhone को अनलॉक किए Google Maps पर डायरेक्शन देख पाएंगे। वहीं, अगर आप इस विजेट को रीमूव करना चाहते हैं तो आपको दोबारा Edit पर क्लिक कर इसी स्क्रीन पर जाना होगा और इंस्टॉल्ड विजेट के बराबर में दिए गए रेड माइनस बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Done पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से विजेट अनइंस्टॉल हो जाएगा।