साभार: जागरण समाचार
स्मार्टफोन स्क्रीन के साइज और डिस्प्ले को लेकर कंपनियां लगातार ही कुछ इनोवेटिव कर रही हैं। जहां पहले फोन्स में छोटी-सी स्क्रीन दी गई होती थी। वहीं, अब 6.5 इंच की स्क्रीन भी स्मार्टफोन में आने लगी है। फोन में
बड़ी स्क्रीन के चलते यूजर्स को एक अलग अनुभव तो होता ही है। लेकिन फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एक ही हाथ से बड़ी स्क्रीन वाले फोन को इस्तेमाल कर पाएंगे।
Virtual Buttons: iOS में यूजर्स द्वारा AssistiveTouch फीचर को अक्सर यूजर किया जाता है। यह आपको वर्चुअल ऑन-स्क्रीन बटन उपलब्ध कराता है। इसे एक्टिवेट करने के लिए सेटिंग्स में जाकर जनरल पर टैप करना होगा। इसके बाद एसेसबिलिटी पर क्लिक कर दें। वहीं, कई एंड्रॉइड फोन्स में इस तरह का फीचर बिल्ट-इन होता है। लेकिन अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं है तो यूजर को थर्ड पार्टी ऐप Assistive Touch डाउनलोड करनी होगी। यह ऐप एंड्रॉइड ने ही बनाई है। इस आप के जरिए आपके एंड्रॉइड फोन की स्क्रीन पर वर्चुअल फ्लोटिंग बटन आ जाएंगे।
Opera-Touch: यह वेब ब्राउजर आपको जेस्चर बेस्ड नेविगेशन उपलब्ध कराती है। साथ ही इसमें हर फंक्शन के लिए फास्ट एक्शन बटन भी दिए गए होते हैं।
Smooz: यह एक और ब्राउजर है जो मुख्य तौर पर जेस्चर के जरिए काम करता है। आप हर टास्क के लिए अलग जेस्चर को कस्टमाइज कर सकते हैं।
Gboard: यह गूगल की आधिकारिक कीबोर्ड ऐप है। इसमें बिल्ट-इन हैंड मोड है। आप इस कीबोर्ड को अपनी सुविधानुसार लेफ्ट या राइट पिन कर सकते हैं।
SwiftKey: अगर आप Gboard को पसंद नहीं करते हैं तो आप SwiftKey इस्तेमाल कर सकते हैं। SwiftKey आपके फोन के स्क्रीन के साइज के मुताबिक कीबोर्ड को रीसाइज कर देती है।
Built-in One Hand Mode: iPhones (6 Plus, 7 Plus, 8 Plus, XR और XS Max) के बड़े डिस्प्ले वाले फोन्स में बिल्ट-इन फंक्शन दिया गाय होता है जिसका नाम Reachability है। इसे सेटिंग्स में जाकर इनेबल करना होगा। सेटिंग्स में जाकर जनरल पर क्लिक करें और फिर एसेसबिलिटी पर क्लिक कर दें। वहीं, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए कुछ कंपनियां अलग-अलग शॉटकर्ट्स उपलब्ध कराती हैं। इन्हें इनेबल करने से फोन की स्क्रीन 5 इंच में सिमट जाती है। इससे फोन को एक हाथ से भी आसानी से इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके फोन में ऐसा कोई फीचर नहीं दिया गया है तो आप फोन में XDA डेवलपर द्वारा दी गई One-Handed Mode ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।