बिजली कर्मचारी अब मीटर की रीडिंग लेने के साथ ही संबंधित उपभोक्ता को बिल थमा देंगे। करीब एक साल बाद दोबारा से यह व्यवस्था शुरू करने को लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने टेंडर निकाल दिए हैं। बता दें कि बिजली निगम की तरफ से आरएपीडीआरपी सिस्टम लागू किया गया था। 18 शहरों में लागू होने
के बाद ऑन दी स्पॉट बिलिंग की योजना बंद हो गई थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। अब बिजली निगम ने फिर से ऑन द स्पॉट बिलिंग की योजना शुरू करने की तैयारी कर ली है। रीडिंग लेने के बाद डाटा ऑनलाइन ही निगम के कंप्यूटर में फीड हो जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन बिल उसी समय मशीन से निकाल कर उपभोक्ता को दे दिया जाएगा। शहरों व ग्रामीण स्तर पर यह योजना लागू होगी।ऑन दी स्पॉट बिलिंग करने का टेंडर लगा दिया गया है। यह पूरी डीएचबीवीएन के शहरों व गांव में लागू किया जा रहा है। इससे उपभोक्ता को फायदा होगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.