Monday, May 15, 2017

रोहतक काण्ड पर पक्ष-विपक्ष एक साथ; युवती के परिवार को मिली पुलिस सुरक्षा

दुष्कर्म और फिर बर्बरता का शिकार हुई शहर के कालूपर मोहल्ले की युवती के परिवार वालों को सांत्वना देने रविवार को भाजपा और कांग्रेस के नेता पहुंचे। सभी इस बात पर एकमत थे कि अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सुबह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिया। जैन ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। बराला ने कहा कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए दोषियों को कड़ी सजा आवश्यक है। इसके बाद पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी पहुंचे और उन्होंने सरकार की कानून व्यवस्था पर चोट करते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया। 
हुड्डा ने किया न्याय दिलाने का वादा: दोपहर बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्भया कांड से भी ज्यादा वीभत्स है। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि मरने वाली युवती ही इस परिवार का सहारा थी, इसलिए इसके हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि यह मामला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की नजर में भी है और हर कीमत पर परिवार को न्याय दिलाएंगे।
मां ने कहा, हत्यारों को फांसी हो: युवती की मां ने सभी से न्याय की गुहार लगाते हुए बेटी के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की। मां ने कहा कि अभी तक जो भी हत्यारे पकड़े गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। यह काम दो लोगों का नहीं हो सकता है।
भाई को मिल रही है धमकी: युबती की मां ने बताया कि अभियुक्त मेरे बेटे को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह बात उसने पूर्व मुख्यमंत्री को भी बताई और सुरक्षा की गुहार लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने एसपी से फोन पर बात कर घर के अलावा उसके भाई को भी सुरक्षा देने की बात कही। इस दौरान मौके पर मौजूद डीएसपी राहुल देव ने सुरक्षा को लेकर बताया कि घर पर महिला पुलिस कर्मी सहित विशेष सुरक्षा के जवान तैनात कर दिए गए हैं। 
मुख्य अभियुक्त सुमित की मां व दो भाइयों सहित छह अन्य नामजद: सोनीपत से अपहरण कर युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के केस में सिटी थाने की पुलिस ने छह अन्य अभियुक्तों को भी नामजद किया है। इनमें मुख्य अभियुक्त सुमित की की मां शीला, भाई कुलदीप व अमित सहित दो अन्य सगे भाइयों नवीन व विनोद और एक अन्य वेद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी, ने बताया कि युवती की मां ने सुमित की मां व उसके भाइयों और अन्य नामजद अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दी है। बता दें कि युवती के परिवार वाले शुरू से ही इस मामले में आठ-दस लोगों के शामिल होने की आशंका जता रहे हैं। उधर, पुलिस ने सुमित की मां व दो भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। मुख्य अभियुक्त सुमित व उसके साथी विकास के खिलाफ पुलिस ने पहले धारा 302, 328, 376ए व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.