Friday, May 26, 2017

हरियाणा सरकार द्वारा पांच हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रद

हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस भर्ती के नियम बदले जाने के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 4500 कांस्टेबल और 1035 महिला कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया रद कर दी है। पुलिस विभाग के अनुरोध पर आयोग ने
यह भर्ती प्रक्रिया रद की है। इस भर्ती के लिए 28 जनवरी 2017 को प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब नए नियमों के आधार पर भर्ती होगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। हरियाणा सरकार ने 18 अप्रैल, 2017 को कैबिनेट की बैठक में पुलिस भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया था। सिपाही की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड में छूट दी गई थी। हाइट 172 सेंटीमीटर से घटाकर 170 सेंटीमीटर कर दी थी। इन नियमों के अधिसूचित होने के बाद पुलिस विभाग ने 19 मई 2017 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से भर्ती प्रक्रिया रद कर नए नियमों के मुताबिक भर्ती करने का अनुरोध किया था।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.