Saturday, May 27, 2017

2019के लोकसभा चुनाव में 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा - अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के चुनाव से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। तब पार्टी ने 282 सीटें जीती थीं। शाह ने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल,
केरल, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करके पार्टी यह लक्ष्य हासिल करेगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में महान राष्ट्र के रूप में उभरेगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल के कामकाज से देश का आत्मविश्वास बढ़ा है। 2019 के चुनाव में चुनौती कांग्रेस होगी या क्षेत्रीय दल? इसके जवाब में शाह ने कहा, 'चुनाव में 2 साल बाकी हैं। तब तक काेई भी पार्टी खतरा बन सकती है। लेकिन मुझे भरोसा है कि हमारी सीटें बढ़ेंगी।' शाह ने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। मुद्रा बैंक ने 7.5 करोड़ युवाओं को लोन भी दिया है। 4.5 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय भी बनवाए गए हैं। 
विरोधी भी हमें भ्रष्ट नहीं बताते हैं: शाह ने कहा कि 2014 में एनडीए के सत्ता में आने से पहले 10 साल तक हर महीने घोटाले की खबर आती थी। 3 साल में विरोधी भी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सके। 
सरकार ने खत्म किए राजनीति के 3 नासूर: शाह ने कहा कि सरकार राजनीति में गुणात्मक बदलाव लाई। राजनीति में परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण के 3 बड़े नासूर आज लगभग खत्म हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.