प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ अब जन-मन से जुड़ने लगी है। प्रसारण से पहले अब बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को ‘मन की बात’ के लिए सलाह देने लगे हैं। सरकार की ओर से भी जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं जिनमें प्रसारण से पहले देश के विभिन्न स्थानों पर विशेष बूथ लगाना शामिल
है। बड़ी बात यह है कि प्रसारण के पहले हर सलाह पर गौर किया जाता है और चुनिंदा सलाह को प्रधानमंत्री अपनी ‘मन की बात’ में शामिल करते हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अक्टूबर, 2014 से आम जनता से अपनी ‘मन की बात’ साझा करनी शुरू की थी। हर महीने इसके प्रसारण के दो दिन पहले आम जनता से सलाह मांगी जाती है। इसके लिए विशेष फोन नंबर, माईगोव वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन हैं। इनके साथ-साथ पत्र लिखकर भी लोग प्रधानमंत्री को सलाह दे सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुरू में औसतन 20 हजार लोग विशेष नंबर पर कॉल कर अपनी सलाह रिकॉर्ड कराते थे। यह संख्या अब 55 हजार तक हो गई है। 21 महीने में फोन कॉल की संख्या में ढाई गुना से अधिक बढ़ोतरी कार्यक्रम की लोकप्रियता को दर्शाता है। इसके अलावा लगभग एक हजार लोग पत्र के माध्यम अपनी सलाह प्रधानमंत्री को देते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने 5000 हजार लोग माईगोव वेबसाइट पर अपनी सलाह पोस्ट करते हैं, तो मोबाइल एप पर 1000-1200 लोग सलाह देते हैं। अब सरकार वैसे अधिक-से-अधिकलोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो न तो फोन करते हैं, न पत्र लिखते हैं और न ही वेबसाइट पर जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचने के लिए प्रसारण के दो दिन पहले विभिन्न स्थानों पर विशेष बूथ लगाए जाते हैं। यहां लोगों को अपनी राय रिकॉर्ड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ऐसे हर बूथ पर प्रतिदिन 700 लोगों को अपनी राय रिकॉर्ड कराते देखा गया है। योजना ऐसे बूथों की संख्या बढ़ाने और उसे पूरे देश में फैलाने की है। ताकि सभी क्षेत्रों से अधिक-से-अधिक लोग ‘मन की बात’ से जुड़ सकें। खास बात है कि दो दिनों में आई सलाहों की बारीकी से जांच-पड़ताल के बाद इनमें से 60-70 को प्रधानमंत्री के सामने रखा जाता है। इनमें से चुनिंदा रिकॉर्डिग को वे ‘मन की बात’ के लिए चुनते हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.