Friday, July 8, 2016

धर्म का 'धंधा': लाइन में नहीं लगना तो 1100 रुपए में बिकेंगे माता मनसा देवी के 'दर्शन'

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में जल्दी दर्शन करने की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं से अब शुल्क वसूला जाएगा। बिना लाइन में लगे माता के दर्शनों की चाह रखने वाले श्रद्धालु को 100 रुपये और गर्भगृह के भीतर तक जाकर दर्शन करने वाले श्रद्धालु को 1100 रुपये शुल्क देना होगा। इन दोनों प्रस्तावों पर माता मनसा देवी श्रइन
बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक में चर्चा होगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। बैठक में यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो माता मनसा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के दर्शन का वीआइपी कल्चर शुरू हो जाएगा। एजेंडे में यह भी प्रस्तावित है कि सरकार द्वारा नियुक्त मंदिर के पदाधिकारी और सदस्य तो भीतर तक जाकर दर्शन कर सकते हैं, जबकि आम आदमी को दूर से ही अपनी आस्था जतानी होगी। मंदिर के पदाधिकारी अगर किसी व्यक्ति विशेष को दर्शन करवाना चाहते हैं तो उनसे पैसे वसूल नहीं किए जाएंगे। अभी तक मंदिर बोर्ड में 66 लोगों को नियुक्तियां मिल चुकी हैं। बोर्ड की मीटिंग के एजेंडे के मुताबिक मंदिर के बाहर स्थित धर्मशाला को शादी ब्याह के लिए इस्तेमाल किए जाने का फैसला भी लिया जा सकता है। एजेंडे में हालांकि लिखा हुआ है कि शादियों में डीजे बजाने व मदिरा पान करने पर मनाही होगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.