Friday, July 8, 2016

हर मुसलमान को आतंकी बनने की सीख देने वाले धर्मगुरु नाईक पर केंद्र सरकार का शिकंजा; दिग्विजय पर भी टेढ़ी नजर

ढाका के रेस्तरां में बेगुनाहों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकवादियों के प्रेरणास्त्रोत बने मुस्लिम धर्मोपदेशक डॉ. जाकिर नाईक पर चौतरफा शिकंजा कसने लगा है। ‘हर मुसलमान को आतंकवादी बन जाना चाहिए’ वाला बयान उनके लिए काफी महंगा साबित होने जा रहा है। इसको लेकर केंद्र उनके खिलाफ उचित
कार्रवाई की बात कर रहा है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने तो धर्मोपदेशक के भाषणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी मुंबई के पुलिस कमिश्नर को दे दिया है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2012 में जाकिर को शांति दूत बताया था। इस पर आक्रामक भाजपा ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है। खुद दिग्गी राजा को कई बार सफाई देनी पड़ी। बांग्लादेशी अखबार ‘डेली स्टार’ में छपी खबर के बाद जाकिर नाईक का नाम सुर्खियों में आया। अखबार के अनुसार, ढाका के रेस्त्रं में एक जुलाई को हमला करने वाला एक आतंकी रोहन इम्तियाज, नाईक के भाषणों से प्रभावित था। इसके बाद न्यूज चैनलों ने एक क्लीपिंग चलाना शुरू कर दिया, जिसमें मुस्लिम धर्मोपदेशक यह कहते हुए दिख रहे हैं कि हर मुसलमान को आतंकवादी बन जाना चाहिए। फिर क्या था? जाकिर चौतरफा निशाने पर आ गए। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने मुस्लिम धर्मोपदेशक के भाषण को बेहद आपत्तिजनक करार दिया। कहा कि गृह मंत्रलय इनके भाषणों की जांच कर उचित कार्रवाई करेगा। इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी जांच कराने की घोषणा कर दी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.