आइएस द्वारा शरई कानून नहीं मानने पर और हमले की चेतावनी दिए जाने के अगले ही दिन आतंकियों ने बांग्लादेश को फिर से लहूलुहान कर दिया। किशनगंज जिले में गुरुवार को ईद की नमाज के दौरान हुए आतंकी हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दो पुलिस कर्मी और एक
हिन्दू महिला भी शामिल हैं। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी राजधानी ढाका के एक कैफे में आतंकियों ने 22 लोगों को मार डाला था। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि भारत आतंकवाद से निपटने में पड़ोसी देश की हरसंभव मदद करेगा। राजधानी ढाका से लगभग 140 किलोमीटर दूर किशनगंज जिले के ईदगाह मैदान में लगभग तीन लाख लोग नमाज के लिए एकत्रित हुए थे। उसी दौरान आतंकियों ने बम से हमला कर दिया। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमलावरों को लेकर परस्पर विरोधी खबरें आ रही हैं। कुछ खबरों में हमलावरों की संख्या पांच बताई जा रही है, तो स्थानीय मीडिया में कहा जा रहा है कि आतंकियों की संख्या सात थी। अधिकारियों ने शुरू में बताया कि दो हमलावर मारे गए हैं और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन बाद में खबर आई कि एक आतंकी जिसे मरा हुआ बताया गया, वह सिर्फ घायल हुआ है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.