Tuesday, January 20, 2015

एलर्जी दूर करने के लिए छह रामबाण

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
एलर्जी कई प्रकार की होने के साथ इसके कई कारण भी होते हैं। अक्सर धूल-मिट्टी या मौसम में आए बदलाव के कारण एलर्जी हो जाती है। एलर्जी किसी भी मौसम में हो सकती है, लेकिन सर्दियों के दिनों में ज्यादा परेशान करती है। आज हम आपको एलर्जी के घरेलू उपचार बता रहे हैं: 
  1. हर्बल चाय: एलर्जी की समस्या से बचने व इसे दूर करने के लिए घर में ही मौजूद अदरक, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, लौंग व मिश्री को मिलाकर बनायी गयी हर्बल चाय पीनी चाहिए। इस चाय से न सिर्फ एलर्जी से निजात मिलती है, बल्कि एनर्जी भी मिलती है। 
  2. कैस्टर ऑयल: फल या सब्जी के जूस में 5 बूंद कैस्टर ऑयल डालकर सुबह खाली पेट पिएं। चाहें तो फल व सब्जी के जूस के अलावा पानी में भी इसे ले सकते हैं। इससे आप आंतों, स्किन और नाक की एलर्जी से छुटकारा पा सकते हैं। 
  3. नींबू पानी: आधे नींबू का रस और एक चम्मच शहद एक गिलास गुनगुने पानी में मिला दें। इसे आप रोजाना सुबह कई महीनों तक पिएं। इससे आपका इम्यून सिस्टम इतना मजबूत हो जाएगा कि शायद ही एलर्जी हो। एलर्जी होने पर यह उपाय करने से जल्दी राहत मिलती है। 
  4. वेजिटेबल जूस: नियमित रूप से एक गिलास गाजर का जूस पीने से भी एलर्जी दूर होती है। आप चाहें तो मिक्स जूस भी ले सकते हैं। मिक्स जूस बनाने के लिए आपको खीरे, चुकंदर और गाजर को मिक्स करना होगा। इनका मिक्स जूस रोजाना एक बार लें। 
  5. नारियल तेल: त्वचा की एलर्जी के लिए नींबू के रस को आप नारियल तेल में मिलकर भी लगा सकते हैं। इसे लगा कर पूरी रात रहने दें। इसे नीम के पानी से धोएं। यह एंटी-बैक्टीरियल होता है, इसलिए यह किसी भी त्वचा संबंधी बीमारी को दूर कर सकता है। 
  6. खसखस के बीज: खसखस के बीज, शहद और नींबू के रस का मिश्रण बनाकर इसे प्रभावित जगह पर लगाने से त्वचा की एलर्जी का इलाज संभव है।      
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.