Tuesday, January 20, 2015

नौ फल: सौ गुण

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
हम रोज़ एक फ्रूट खाते हैं और कोशिश भी करते हैं कि ब्रेकफास्ट में फ्रूट ही हो, लेकिन हमें काफी सारी बातें फ्रूट्स के बारे में पता नहीं होतीं। फ्रूट्स में किस तरह के विटामिन या प्रोटीन हैं, ये हम नहीं जानते। हम आपको कुछ फ्रूट्स के बारे में फैक्ट्स बता रहे हैं,  ताकि आपको पता हो किस फल में कौन-से विटामिन और मिनरल हैं। 
  1. तरबूज: तरबूज ज्यादातर गर्मियों में खाया जाता है। इसमें 95 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। इससे शरीर में पानी की पूर्ति होती है। इसके अलावा, तरबूज में विटामिन ए, लाइकोपीन और एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो आपको लू से बचाए रखती है। तरबूज के लाल भाग में लुटेथियोन प्रेरेक्सीडेज होता है और व्हाइट हिस्सा थोड़ा टेस्टलेस होता है, क्योंकि इसमें साइट्रुलिन और अमीनो एसिड की मात्रा अधिक होती है। तरबूज के बीज में विटामिन बी और प्रोटीन होता है। इसलिए अगर आपको तरबूज भले ही पसंद न हों, लू से बचने के लिए इसे खाना चाहिए।
  2. खरबूजा: तरबूज की तरह खरबूज में भी विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होते हैं। तरबूज में एंजाइम्स और एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से यह बॉडी में ऑक्सीजन की मात्रा को सही लेवल पर रखता है। खरबूज आपके स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। 
  3. कीवी: कीवी में विटामिन सी, ई और ओमेगा3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है। कीवी के बीज आपके ब्लड को पतला रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन और डिजॉल्व एंजाइम होता है जो प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। 
  4. अनार: अनार में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी-खासी मात्रा होती है। इसमें विटामिन और प्रोटीन भी होता है। अनार गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एलडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। क्या आप जनाते हैं कि अनार के छिलके में भी फेनोलिक्स, फ्लैवोनॉयड्स और प्रॉन्थोसाइनिडाइन्स होता है, जो डायरिया, पेचिश, आंत संबधी दिक्कतों को दूर करता है। 
  5. खट्टे फल: संतरा, कीनू जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी होता है, जो एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। विटामिन सी खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। 
  6. पपीता: पपीते में खाने को डाइजेस्ट करने का एंजाइम होता है, जो खाने को फाइबर में बदलने का काम करता है। पपीता स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इन्फ्लेमेंटरी तत्व होते हैं।  
  7. बेर (बेरी): इंडिया में बैरी को बेर के नाम से जानते हैं। इसमें भी विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। आप बेर को उबालकर दवाई के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। गला खराब होने पर यह काफी फायदेमंद होता है। 
  8. एवकाडो: ऐवकाडो एकमात्र ऐसा फ्रूट है जिसमें 25 प्रतिशत  मोनो अनसैचुरेडेड फैट होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो आपकी बॉडी के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। ऐवकाडो में विटामिन और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।  
  9. अनानास: विटामिन सी के लिए पाइनएप्पल बेस्ट है। साथ ही, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेंटरी तत्व और एंजाइम होता है। इसमें न्यूट्रिशन वैल्यू काफी होता है। गठिया, साइन्साइटिस, खराब गला और इनफ्लेमेशन होने पर पाइनएप्पल खाना सही रहता है। इसके अलावा, आप वज़न कम और फैट बर्न करने के लिए पाइनएप्पल खा सकते हैं।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.