Friday, January 30, 2015

ये हैं प्रति व्यक्ति आय में भारत के टॉप-10 राज्य

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
नया वित्तीय वर्ष अगले दो माह में शुरू हो जाएगा। नौकरीपेशा लोग अपनी सैलरी में इंक्रीमेंट को लेकर उत्साहित होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के किस प्रदेश या किस शहर में लोग सबसे ज्यादा कमाई करते हैं? कहां औसतन हर इंसान की जेब में कई हजार रुपए से भी ज्यादा पैसे हमेशा रहते हैं? भारत का कौन सा राज्य सैलरी और कमाई के मामले में सबसे आगे है? यकीनन आपका जवाब बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। इन शहरों में सबसे ज्यादा
इनकम मिलती है, ऐसा सोचने वाले गलत हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में कहां सबसे ज्यादा कमाई होती है। किस शहर में लोगों की इनकम सबसे ज्यादा है। आइए क्रमानुसार जानते हैं कि कहां के लोगों की जेब हमेशा पैसों से भरी होती है: 
  1. राजधानी दिल्ली: भारत 1,700 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2,19,979 लाख रुपए सालाना पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्तवर्ष में 1,92,587 लाख रुपए थी। राष्ट्रीय राजधानी में प्रति व्यक्ति आय देश के तमाम अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत तेजी से बढ़ी है। बीते पांच वर्षो में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय में 73 फीसद का इजाफा हुआ है। यह राष्ट्रीय औसत का तीन गुना तथा देश में सबसे ज्यादा है। एक साल में दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 27,397 रुपए बढ़ी। प्रति व्यक्ति आय का राष्ट्रीय औसत 61,564 रुपए है। प्रति व्यक्ति आय वह पैमाना है जिसके जरिए यह पता चलता है कि किसी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति की कमाई कितनी है। इससे किसी शहर, क्षेत्र या देश में रहने वाले लोगों के रहन-सहन का स्तर और जीवन की गुणवत्ता का पता चलता है। देश की आमदनी में कुल आबादी को भाग देकर प्रति व्यक्ति आय निकाली जाती है। 
  2. सिक्किम: प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर सिक्किम है। सिक्किम में प्रति व्यक्ति आय 1,76491 रुपए है। पिछले वर्ष ये आय 1,51,395 रुपए थी। कुछ सालों में लगातार सिक्किम की प्रति आय तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, दिल्ली को पीछे करने में उसे काफी वक्त लग सकता है। 
  3. चंडीगढ़: दिल्ली और सिक्किम के बाद तीसरा पायदान चंडीगढ़ का है। यहां प्रति व्यक्ति आय 1,56,951 रुपए है। पिछले वित्त वर्ष में ये आंकड़ा 1,41,926 रुपए था। दिल्ली के करीब और पंजाब व हरियाणा की राजधानी होने के चलते यहां प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ रही है। 
  4. पुदुच्चेरी: पुदुच्चेरी में प्रति व्यक्ति आय 1,48,784 रुपए है। पिछले वित्त वर्ष में पुड्डुचेरी में प्रति व्यक्ति आय 1,14,034 रुपए थी। छोटा सा राज्य होने के बावजूद पुदुच्चेरी ने महाराष्ट्र जैसे पैसे वाले प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। 
  5. हरियाणा: प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा पांचवें स्थान पर है। यहां प्रति व्यक्ति आय 1,32,089 रुपए है, जो पिछली बार 1,19,158 रुपए थी। विकास की ओर तेजी से प्रगति करते हरियाणा में इंडस्ट्रीज विकसित होने के चलते यहां प्रति व्यक्ति आय की दर तेजी से बढ़ रही है। 
  6. महाराष्ट्र: पैसे वालों की नगरी या मायानगरी के नाम से मशहूर देश का सबसे प्रमुख शहर महाराष्ट्र चौथे पायदान पर है। 2013-14 में महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा 1,14,392 रुपए का रहा है। पिछले वित्त वर्ष में ये आय 1,03,991 रुपए थी। 
  7. तमिल नाडू: महाराष्ट्र के बाद तमिल नाडू का नंबर सातवां है। यहां प्रति व्यक्ति आय 1,12,664 रुपए है। जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में सबसे तेजी से तमिल नाडू बढ़ रहा है। पिछले वित्त वर्ष में ये आय 98,628 रुपए थी। 
  8. अंडमान एंड निकोबार: प्रति व्यक्ति आय के मामले में अंडमान और निकोबार आठवें स्थान पर है। यहां प्रति व्यक्ति आय 1,07,418 रुपए है। पिछले वित्त वर्ष में ये आय 97,687 रुपए थी। 
  9. गुजरात: प्रति व्यक्ति आय के मामले में गुजरात को नौवां स्थान प्राप्त है। देश में सबसे तेजी से विकसित होने वाले इस प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 96,976 रुपए है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में यहां प्रति व्यक्ति आय में उतनी तेजी देखने को नहीं मिली जितनी विकास दर के लिहाज से होनी चाहिए थी। 
  10. कर्नाटक: प्रति व्यक्ति आय के मामले में कर्नाटक देश में दसवें नंबर पर है। यहां प्रति व्यक्ति आय 84709 रुपए है। जो पिछले वित्त वर्ष में 76578 रुपए थी। हालांकि इस लिस्ट में यूपी और बिहार का नंबर सबसे आखिरी में आता है। ये दोनों प्रदेश बाकी के राज्यों से भी काफी नीचे हैं।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.