Sunday, August 20, 2017

MIS पर विद्यार्थियों की गलत संख्या भरी, 22 स्कूल मुखिया पर होगी कार्रवाई

हरियाणा में सरकारी स्कूलों के 22 स्कूल मुखिया पर एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या गलत भरने पर विभाग अनुशासत्मक कार्रवाई करेगा। विभाग के अनुसार इन स्कूल मुखिया द्वारा केवल निदेशालयों के
आदेशों की अवहेलना की गई, बल्कि गलत छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों से पद सरप्लस होने के कारण छात्रों के हितों को नुकसान हुआ। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। विद्यालयों में विभिन्न पदों पर कार्यरत प्राध्यापकों को भी गैर जरूरी स्थानांतरण की परेशानी झेलनी पड़ी। विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा कि स्कूल मुखिया ने ऐसा कर हरियाणा सरकारी कर्मचारी आचरण नियम 2016 के नियम चार (।।) (।।।) की उल्लंघना की। इन अनियमितताओं के कारण हरियाणा सेवा सिविल (दंड एंड अपील) के नियम 8 के अंतर्गत अनुशासत्मक कार्रवाई होगी। 
यह भरी गलत जानकारी: विभाग ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की संख्या एमआईएस पर 30 सितंबर 2016 के अनुसार कम दिखाई है। अब स्कूल मुखिया ने लिखा कि विद्यालय में पर्याप्त छात्र संख्या उपलब्ध है। जबकि निदेशक ने 3 मई 2016 और 13 जून 2017 के तहत सही छात्र संख्या भरने के आदेश दिए थे। 
स्कूल मुखिया ही जिम्मेदार: विभाग की ओर से ऐसी सूचना मिली है, जिन स्कूल मुखिया ने एमआईएस पोर्टल पर छात्रों की संख्या गलत दर्शाई है, उनके खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई होगी। इसके लिए खुद स्कूल मुखिया ही जिम्मेदार है। - उमाशर्मा, डीईओ, अम्बाला। 
22 प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक और प्राध्यापकों ने स्कूल मुखिया इंचार्ज के पद पर रहते हुए गलत जानकारी भरी। विभाग द्वारा जारी लिस्ट में निम्नलिखित मुखिया व इंचार्ज शामिल हैं:
  1. GSSS जीटी पोपरान हरि प्रकाश
  2. GSSS दवराला भिवानी श्री भगवान
  3. GSSS ज्योली अम्बाला अनिता श्योराण
  4. GSSS रायपुर रानी पंचकूला सुदेश सिंह
  5. GGSSS गंगथेरी पोपरान करनाल महेश चंद सारासवत
  6. GSSS पटेल नगर हिसार कृष्ण कुमार
  7. GSSS अखिरका जींद राजपाल
  8. GSSS सारंगपुर भिवानी सत्याबीर सिंह
  9. GSSS बरौली पानीपत सुरेंद्र कुमार
  10. GSSS उगालन हिसार सुरेंद्र कुमार
  11. GSSS जंडवाला बगर हंसराज कम्बोज
  12. GSSS गुमथला राव रादौर यमुनानगर करनैल सिंह
  13. GSSS बदरा भिवानी बलवीर सिंह
  14. GSSS खुबड़ू सोनीपत कर्मबीर सिंह
  15. GSSS सुनदना रोहतक जोगेंद्र
  16. GSSS गोयला कलां पानीपत रामपाल
  17. GSSS खरखरा रेवाड़ी पूजा
  18. GSSS छुली बगरी हिसार सुनिल कुमार
  19. GSSS नौरंगाबास राजपुताना भिवानी रोशनलाल
  20. GGSSS मंगाली हिसार शबनम
  21. GSSS गधौली अम्बाला अवनीत कुमार
  22. GSSS गढ़ी बीरबल करनाल विजेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.