Monday, August 28, 2017

डेरा चीफ को भगाने की कोशिश करने वाला बॉडीगार्ड भी बनवा रखा था नपुंसक


पंचकूलामें डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह की पेशी के दौरान आईजी पर पिस्टल तानकर डेरा प्रमुख को भगाने की कोशिश करने वाला निजी सुरक्षाकर्मी 38 वर्षीय सुखविंद्र सिंह को लेकर उसके पिता ने कई खुलासे किए है। पुलिस ने सुखविंद्र पर देशद्रोह का केस दर्ज किया हुआ है। कुलां में ऑटो चलाने वाले सतबीर जांगड़ा ने बताया कि सुखविंद्र 15-16 साल की उम्र में से ही डेरा सच्चा सौदा के संपर्क में गया था। इसके बाद कुलां के ही एक डेरा प्रेमी के साथ रहने लगा। डेरा प्रेमी से अनबन होने के कारण सुखविंद्र डेरा मुख्यालय में चला गया और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ रहने लगा। सतबीर जांगड़ा ने खुलासा किया कि 20-22 की उम्र होने के बाद उन्होंने बेटे पर शादी करने का दबाव बनाया तो पता चला कि उसने खुद को डेरे का साधु बना लिया और डेरा प्रमुख के कहने पर उसने अपने अंडकोष भी निकलवा दिए हैं। इस पर परिवार के सदस्यों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि बेटे को 12 सितंबर 2001 को बेदखल कर दिया औैर जिसके बाद वह कभी घर नहीं आया। कभी आया तो केवल डेरा प्रेमियों से ही मिलकर चला गया।

साभार: भास्कर समाचार