साध्वी यौन शोषण मामले में डेरामुखी की 25 अगस्त को पंचकूला कोर्ट में होने वाली सुनवाई के चलते हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ का मोबाइल इंटरनेट कुछ ही देर में बंद हो जाएगा। इसके लिए गृह सचिव राम
निवास ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह सेवाएं 72 घंटे के लिए बंद रखी जाएंगी। वहीं भारतीय रेलवे ने हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व राजस्थान जाने वाली 30 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
डेरा चीफ ने किया ट्वीट-लिखा जाउंगा कोर्ट: साध्वी यौन शोषण मामले में गुरुवार को पहली बार डेरामुखी ने लगभग 12 बजे ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि हमने सदा कानून का सम्मान किया है। हालांकि हमारी पीठ में दर्द है, फिर भी कानून की पालना करते हुए हम कोर्ट जरूर जाएंगे। हमें भगवान पर दृढ़ यकीन है। सभी शांति बनाए रखे।
पंचकूला में जुटी लाखों समर्थकों की भीड़: वहीं पंचकूला में लाखों की तादाद में डेरा समर्थक पहुंचे चुके हैं। बसें बंद होने के बाद भी समर्थक पैदल पंचकूला पहुंच रहे हैं। रात भर लंबी-लंबी कतारे बनाकर समर्थक शहर में आते नजर आए। सड़कें और पार्क लगभग फुल हैं, डेरा समर्थकों ने यहीं रात गुजारी।
कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग: कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। चंडीगढ़ व हरियाणा पुलिस ने नंबर जारी किया है, जिस पर कोई भी फोन करके जानकारी दे सकता है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी टेंशन कल कैसे रोके समर्थकों को: डेरा समर्थकों की संख्या को देखते हुए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि 25 अगस्त को फैसले के समय इन समर्थकों को कोर्ट तक जाने के लिए रोकना एक बड़ी चुनौती होगी।
ये ट्रेन हुई रद्द:
- 19717 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 19718 चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 25,26 और 27 को रद्द।
- 14888 बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14887 कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस 25,26 और 27 को रद्द।
- 24888/24887 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर 25,26 और 27 को रद्द।
- 14614/14613 फिरोजपुर-चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14095/14795 दिल्ली सराय रोहिला/भिवानी कालका हिमालय क्वीन एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14096/ 14796 कालका भिवानी/ दिल्ली सराय रोहिला हिमालय क्वीन एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला इंटरसिटी एक्सप्रेस 24, 25 और 26 को रद्द।
- 54531 अम्बाला-कालका पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54532 कालका-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54303 दिल्ली-कालका पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 74991 अम्बाला-अंदुरा पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 74992 अंदुरा-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 64563 अम्बाला-नंगल डैम पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 64564 नंगल डैम-अम्बाला 25,26 और 27 को रद्द।
- 54552 बठिंडा-अम्बाला पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54553 अम्बाला-धुरी पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54555 धुरी-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54757 अम्बाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54758 श्रीगंगानगर-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54556 बठिंडा-अम्बाला पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54557 /54558 अम्बाला-पटियाला-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54551 अम्बाला-बठिंडा पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
एक-एक समर्थक की हो रही चैकिंग: पुलिस पंचकूला पहुंच रहे एक-एक समर्थक के बैग की चैकिंग कर रही है। कहीं उनके पास कोई हथियार व डंडा तो नहीं है।
65 हजार जवान तैनात: हिंसा की आशंका को देखते हुए 64 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा। फैसले से पहले सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जजों की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भी छावनी में तब्दील हो चुका है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 24, 25 तारीख को सभी स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी का एलान भी हुआ है।
सिरसा में जुटी भारी भीड़: उधर सिरसा डेरा सच्चा सौदा में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 23 तारीख से ही लोग बसें व निजी वाहनों में यहां पहुंच रहे हैं।
बसें व सरकारी कार्यालय कल बंद: पंचकूला में 2,4,5,6 में सभी सरकारी कार्यालय 24 व 25 अगस्त को बंद रहेंगे। वहीं बसें अंबाला तक ही जाएंगी चंडीगढ़ और पंचकूला नहीं पहुंचेंगी दिल्ली से बसें अंबाला तक, जबकि हरियाणा के दूसरे शहरों से नारायणगढ़ तक ही आएंगी।
छुट्टियां रद्द: एचसीएस अफसर, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ बुलाए गए सरकार को अंदेशा है कि हिंसक घटना हो सकती है। पुलिस की छुट्टियां पहले से रद्द हैं।
धारा-144 लागू: पंजाब- हरियाणा के कई शहरों में डेरे के प्रभाव वाले शहरों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया है। गुरुवार शाम तक फोर्स और बढ़ेगी।
परीक्षाएं रद्द: स्कूलों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है। सरकारी नौकरी के सभी इंटरव्यू भी टाल दिए गए हैं इसी तरह पंचकूला सेक्टर-2, 4, 5 और 6 में सभी सरकारी दफ्तर भी बंद कल तक बंद रहेंगे।
हथियार जमा होंगे: पंजाब- हरियाणा में असलहा दुकानें बंद असलहा दुकानें बंद रखने के साथ ही डेरे के नाम जारी हथियार गुरुवार शाम तक जमा कराने होंगे।
फैसले से पहले CBI जजों-वकीलों की सिक्युरिटी बढ़ाई:
- पंचकूला में सीबीआई कोर्ट, जज और सीबीआई के वकीलों की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। सीएम मनोहर लाल ने केंद्र को लेटर लिखकर कहा कि कोर्ट का फैसला डेरामुखी के खिलाफ आता है तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।
- उन्होंने कहा कि पंजाब में पैरामिलिट्री की 100 कंपनियां, यानी 10 हजार जवानों के अलावा पुलिस के 17 हजार जवान तैनात होंगे। पैरामिलिट्री फोर्स की एक कंपनी में 90 से 110 जवान होते हैं।
- हरियाणा में 158 कंपनियां तैनात होंगी, यानी करीब 16 हजार जवान। जबकि पुलिस के 15 हजार जवान पहले ही तैनात कर दिए गए हैं। इसी तरह चंडीगढ़ में 5 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की 12 कंपनियां तैनात हैं। इस हिसाब से फैसले वाले दिन तक चंडीगढ़-पंजाब-हरियाणा में कुल 64 हजार जवाब तैनात रहेंगे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.