Thursday, May 4, 2017

बच्चों को पढ़ाई पर देना पड़ता है टैक्स; जानिए पाकिस्तान के सात अजीबोगरीब क़ानून

क्या आपने किसी ऐसे देश के बारे में सुना है, जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए टैक्स देना पड़ता है? अगर नहीं सुना तो बता दें कि पाकिस्तान में ऐसा होता है। आज हम आपको वहां के 7 अजीबोगरीब कानून के बारे में बता रहे हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
इजरायल नहीं जा सकता कोई भी पाकिस्तानी: पाकिस्तान अपने नागरिकों को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देता
है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे क्या वजह होगी। दरअसल, पाकिस्तान की नजर में इजरायल देश है ही नहीं। इस वजह से यहां जाने के लिए पाकिस्तान वीजा जारी नहीं करता।
गर्लफ्रेंड के साथ रहना है इलीगल: हुदूद ऑर्डिनेंस के अनुसार यहां के लोगों को गर्लफ्रेंड बनाने की मनाही है। यहां लिव-इन रिलेशन जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं है। 1977 में इसके लिए कानून बना था।
पढ़ाई पर लगता है टैक्स: अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्यादा का खर्च आता है, तो उसे 5% टैक्स भरना पड़ता है।
नहीं उड़ा सकते हैं PM का मजाक: पाकिस्तान की सरकार ने एक साइबर क्राइम बिल पास किया है। इसमें अगर आप पीएम या फिर गवर्नमेंट ऑफिशियल्स का मजाक उड़ाते पाए जाते हैं तो आपको सजा हो सकती है, साथ ही भारी जुर्माना देना होगा। लेकिन इस कानून के बावजूद, वहां के न्यूज चैनल्स पर नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जाता है। सिर्फ आर्मी का मजाक नहीं उड़ाया जाता है।
किसी का फोन छूना है इलीगल: यहां परमिशन के बिना किसी का फोन छूना इलीगल है। इसके लिए 6 महीने जेल की सजा भी हो सकती है।
स्पैम मैसेज भेजना है इलीगल: अगर आप पाकिस्तान में हैं और किसी को स्पैम मैसेज भेजते हैं तो इसके लिए 10 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है।
कुछ अरबी शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन है इलीगल: कुछ अरबी शब्दों जैसे अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी का अंग्रेजी अनुवाद करना इलीगल है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.