Monday, May 15, 2017

शिक्षा विभाग के कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी सर्विस प्रोफाइल डाटा में 18 तक करा सकते हैं शुद्धिकरण

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों अधिकारियों को सर्विस प्रोफाइल में 18 मई तक शुद्धिकरण करा सकतें हैं। इस बारे में निदेशक सेकंडरी शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
निदेशालय स्तर पर सर्विस प्रोफाइल ठीक करने के लिए एमआईएस पोर्टल पर सर्विस प्रोफाइल में विभिन्न प्रकार की शुद्धि करने के लिए करेक्शन रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकती है, जो संबंधित विद्यालय मुखिया, बीईओ और डीईओ को अप्रूव करनी होगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। जिस कर्मचारी के संलग्न प्रपत्र में गलती हुई है वे सूचना अंकित करके संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को 18 मई तक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.