एमडीयूकी फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं को नौकरी और दाखिले के संबंध में गुमराह करने वाले युवक तक एमडीयू की आईटी एक्सपर्ट टीम बुधवार को पहुंच गई। फेसबुक अकाउंट, ट्विटर और वेबसाइट बनाकर एमडीयू का लोगो प्रयोग करने वाला युवक एमडीयू का ही 21 वर्षीय पूर्व छात्र निकला, जो बीए बीएड पास है और
बहादुरगढ़ में रहता है। उसने एमडीयू के आईटी एक्सपर्ट टीम से कबूल किया कि उसने रोजगार के लिए तीन अन्य वेबसाइट भी बना रखी है और वह सूचनाएं युवाअों तक पहुंचा रहा था। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। एमडीयू की टीम ने उसे कॉपीराइट एक्ट और अन्य नियमों का हवाला देकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो वह तुरंत बैकफुट पर गया। आरोपी ने शपथपत्र में माफी मांगी कि सर, मुझे माफ कर दो, मेरा कॅरियर खराब हो जाएगा। मुझे कॉपीराइट एक्ट के बारे में नहीं पता था। सुबह जैसे ही खबर पढ़ी तो दो घंटे बाद ही वेबसाइट को बंद कर दी। साथ ही कंटेंट भी डिलीट कर दिया गया है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.