Saturday, June 6, 2015

मोटापा घटाने के ये नुस्खे न अपनाएं कभी भी

छरहरी और स्लिम बॉडी पाने की चाहत में लोग कई ऐसे तरीके अपनाने लगते हैं, जो मोटापा कम करने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों का भी कारण बन जाते हैं। मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं, पर इससे मुक्ति पाने का सही तरीका उन्हें नहीं पता। परिणामस्वरूप, वो किसी के कहने पर या नीम-हकीमों के चक्कर में पड़ कर उलटे-सीधे तरीके अपनाते हैं। इससे समस्या हल होने के बजाय परेशानी और बढ़ जाती है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनके बारे में लोगों का मानना है कि ये बहुत जल्द मोटापा कम करते हैं। 

  1. व्रत रखना: मोटापे के शिकार लोग एक बार में ही वजन कम करने की चाहत रखते हैं। इसके लिए उन्हें व्रत रखना सबसे कारगर तरीका नजर आता है। व्रत रखने से ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। साथ ही, पाचन संबंधी दिक्कत के साथ ही साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम्स भी शुरू हो जाती हैं।  
  2. मिर्च पाउडर: मिर्च को कई तरह के इलाज में कारगर माना गया है। माइग्रेन से लेकर एलर्जी, पाचन, सांस और जोड़ों की समस्या में इसका उपयोग किया जाता है। इसे मोटापा कम करने का सप्लिमेंट माना गया है। नींबू के रस के साथ इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसे लेना खतरनाक भी होता है।  
  3. सूप: खाना न खाकर अगर आप यह सोचकर सूप पीकर रहे हैं कि इससे मोटापा जल्दी कम हो जाएगा, तो यह बिल्कुल गलत है। बहुत देर तक भूखे रहने पर सूप हो या जूस, कुछ भी मिलने पर आदमी जरूरत से ज्यादा खा लेता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। और तो और, डॉक्टरों ने भी इसे खतरनाक बताया है।  
  4. नारियल तेल: कोकोनट ऑयल में हेल्दी फैट होता है। इसलिए इसे मोटापा कम करने में इस्तेमाल किया जा सकता है, यह सोचना गलत है। इसकी वजह ये है कि यह फैट बर्न नहीं करता। खाने में इसका इस्तेमाल करने का एकमात्र कारण इसका वेजिटेबल ऑयल से ज्यादा हेल्दी होना है।  
  5. कच्ची सब्जियां: इसमें कोई शक नहीं कि कच्ची सब्जियां खाकर तेजी से वजन घटाया जा सकता है, लेकिन कई बार कच्ची सब्जियों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। इसलिए कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल सावधानी के साथ काम करना चाहिए।  
  6. लो कैलोरी फूड: लेट्यूस और सेलेरी के पत्ते लो कैलोरी फूड माने जाते हैं। इन्हें चबाने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और मोटापा अपने आप कम होने लगता है। वैसे तो सलाद काफी हेल्दी माने जाते हैं, लेकिन कई सिर्फ इन्हें ही अधिक खाएगा तो वह कुपोषण का शिकार भी हो सकता है। 
  7. कार्बोहाइड्रेट न के बराबर: आलू, चावल और व्हाइट ब्रेड को वजन बढ़ाने वाले डाइट के तौर पर जाना जाता है। इसलिए डाइटिंग शुरू करने वाले सबसे पहले इन्हें खाना छोड़ते हैं। लेकिन किसी भी रिसर्च में इस बात को नहीं बताया गया है कि इन्हें नहीं खाने से मोटापा कम होता है। उलटे ऐसा करने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट नहीं मिल पाता है, जो एनर्जी का मुख्य स्रोत है।  
  8. खाली पेट एक्सरसाइज: कुछ लोगों का मानना होता है कि दिन में दो बार एक्सरसाइज करके वो जल्दी छरहरी काया पा सकते हैं, लेकिन ऐसा तब मुमकिन है जब सही तरीके से इसे फॉलो किया जाए। खाली पेट एक्सरसाइज करने की सलाह डॉक्टर कभी नहीं देते हैं। इसलिए मोटापा कम करने के चक्कर में कभी भी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। 


साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.