Sunday, May 31, 2015

गिनीज बुक में दर्ज भारतीयों के नाम ये बारह रिकॉर्ड

रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने के मामले में भारतीयों का कोई सानी नहीं है। वैसे, 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के अनुसार हर साल नए रिकॉर्ड बनाने का दावा करने के मामले में भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के बाद तीसरे नंबर पर आता है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा ऐसे दावे भी किए जाते रहे हैं जो कि अजीबोगरीब तो होते हैं लेकिन उन्हें 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में जगह नहीं मिलती। हालांकि उनके लिए 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' और
'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' है। हम आपको बताने जा रहे हैं भारतीयों द्वारा बनाए गए कुछ ऐसे ही अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
नाक से सबसे तेज टाइपिंग का रिकॉर्ड: 22 वर्षीय हैदराबाद निवासी मोहम्मद खुर्शीद हुसैन ने अपनी नाक से सबसे तेजी से टाइपिंग करने का नया कारनामा करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। ग्रैजुएट खुर्शीद ने फरवरी, 2014 में अपनी नाक से 103 अक्षर वाले एक वाक्य को 47.44 सेकंड में लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  
दुनिया की सबसे छोटी गाय: केरल की 6 साल की मनिक्यम के पास दुनिया की सबसे छोटी गाय होने का रिकॉर्ड है। मात्र 61.5 सेंटीमीटर की यह गाय कई कुत्तों से भी छोटी है।
सबसे महंगी शादी: स्टील टायकून लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिशा की इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया से 2004 में हुई शादी अब तक की सबसे महंगी शादियों में दर्ज है। इस शादी में मित्तल ने करीब 60 मिलियन डॉलर (300 करोड़ रुपए) खर्च किए थे। 
एक ही जगह पर सबसे ज्यादा गांधी: कोलकाता शहर के करीब 484 बच्चों ने महात्मा गांधी के वेष में एक ही जगह इकट्ठा होकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है।
दुनिया की सबसे लंबी मूंछें: गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में जयपुर के 58 साल के रामसिंह चौहान का नाम दुनिया की सबसे लंबी मूंछों वाले शख्स के तौर पर दर्ज है। उनकी मूंछ की लंबाई है 4.29 मीटर यानी 14 फीट। वो पिछले 32 सालों से अपनी मूंछें बढ़ा रहे हैं। 
दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी: दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम है। दिल्ली के न्यू डेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार की गई इस बिरयानी में 12 हजार किलो चावल के अलावा 3650 किलो सब्जी का इस्तेमाल किया गया था। इसे 60 शेफ ने मिलकर तैयार किया था। 
दुनिया की सबसे बड़ी चपाती: दुनिया की सबसे बड़ी चपाती (रोटी) बनाने का रिकॉर्ड गुजरात के जामनगर शहर की श्री जलराम मंदिर जीर्णोद्धार समिति के नाम दर्ज है। इन्होंने 64 किलो की चपाती तैयार कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। 
दुनिया की सबसे छोटी महिला: नागपुर की 23 वर्षीय ज्योति आमगे को ग़िनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का दर्जा दिया है। क़रीब 24.7 इंच (दो फुट) की ज्योति आमगे अब तक की सबसे छोटी महिला मानी जाने वाली अमरीकी नागरिक ब्रिजेट जॉर्डन से भी 3 इंच छोटी हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा साफा (पगड़ी): पटियाला के 60 वर्ष के अवतार सिंह मौनी की पगड़ी की लंबाई 645 मीटर है। यानी किसी ओलिंपिक साइज स्विमिंग पुल से 13 गुना ज्यादा। इनकी पगड़ी का वजन भी करीब 100 पाउंड यानी 45 किलो से ज्यादा है। अवतार सिंह के अनुसार उन्हें पगडी बांधने में 6 घंटे से अधिक का समय लग जाता है।
एक घंटे में सबसे ज्यादा हग: आंध्र प्रदेश के तेक्काली की रहने वाली जयसिम्हा रविराला ने एक घंटे में 2436 से ज्यादा लोगों को हग कर एक अनोखा गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
सबसे लंबा सोलो डांस मैराथन: सबसे लंबा सोलो डांस मैराथन का रिकॉर्ड केरल की संगीत नाटक अकादमी के पास है। यहां की कलामंडलम हेमलता ने 123 घंटे 15 मिनट तक डांस करके यह रिकॉर्ड बनाया है। 

साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.