Sunday, April 12, 2015

गरीबी के कारण इन्होंने खोजा ब्लड कैंसर का ये तरीका: आग पर तपाते हैं खुद को

गरीबी का दर्द चीन के रहने वाले ब्रोक जिया बिन्हुई से बेहतर शायद ही कोई बता पाए। यूनान प्रांत के युनलॉन्ग में रहने वाले 25 वर्षीय ब्रोक जिया बिन्हुई जानलेवा बीमारी कैंसर से पीड़ित हैं। खराब आर्थिक हालात के चलते वो हॉस्पिटल में महंगा इलाज करा पाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इलाज का देसी तरीका ढूंढा है। वो जलते लड़कियों के ऊपर अपने शरीर को तपा रहे हैं। बिन्हुई का कहना है कि 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान उसके शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकती हैं। इसलिए वो रोजाना आग के ऊपर शरीर को तपाते हैं। इसके लिए
बिन्हुई ने अपने घर के पीछे खास किस्म का इंतजाम किया है। उन्हें इस थैरेपी से फायदे की उम्मीद है। बिन्हुई को 2013 में ब्लड कैंसर की बीमारी का पता चला। इसके बाद मददकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से उन्होंने बोनमैरो भी ट्रांसप्लांट कराया। बाकी के इलाज में अब तक उनके परिवार की सारी जमापूंजी खर्च हो चुकी है। हालांकि, बिन्हुई हार मानने को तैयार नहीं है। अब वो अपने तरीके से बीमारी से निपटने की कोशिश में लगा हुए हैं।


साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.