Thursday, August 10, 2017

छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में सुभाष बराला का बेटा और दोस्त गिरफ्तार, लगी हैं गैर-जमानती धाराएं

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास उसके दोस्त आशीष को चंडीगढ़ पुलिस ने 5वें दिन बुधवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि के निर्देश पर दोनों के खिलाफ आईएएस अधिकारी
की बेटी वर्णिका कुंडू के अपहरण के प्रयास की धाराएं जोड़ी गईं। यह धाराएं गैर-जमानती हैं। इन धाराओं में अगर कोर्ट में दोषी पाए गए तो 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। लड़की का पीछा करने रास्ता रोकने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाने से जमानत मिल गई थी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ आईजी तेजेंद्र लूथरा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में विकास उसका दोस्त आशीष 4-5 अगस्त की रात कार से वर्णिका की कार का पीछा करते दिखे हंै। लीगल ओपिनियन गवाह के बयान के आधार पर बुधवार को उनके खिलाफ धारा 365/511 जोड़ी गई। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों का मेडिकल कराया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शनिवार को ही केस दर्ज हो चुका था। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि विस्तृत जांच की जा सके।' चंडीगढ़ पुलिस ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है।  
विकास चंडीगढ़ में नहीं मिला तो बुधवार सुबह 5:30 बजे पुलिस ने सुभाष बराला के सरकारी बंगले के बाहर समन चस्पा कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम फतेहाबाद के टोहाना कस्बे में पहुंची। यहां से सुभाष बराला विधायक हैं। उनका एक मकान यहां है। लेकिन दोपहर बाद विकास आशीष चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित थाने में पहुंच गए। 

बेटे की गिरफ्तारी का पता चला तो प्रेस काॅन्फ्रेंस बीच में छोड़कर गए बराला: मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों पर सुभाष बराला ने हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव के सरकारी आवास पर प्रेस काॅन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वर्णिका समाज के नाते मेरी भी बेटी है। विकास और आशीष पर कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई बनती है वह होनी चाहिए। तभी उनके एक सहयोगी ने उन्हें फोन थमाते हुए कहा कि विकास की कॉल है। इसके बाद वे प्रेस काॅन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। यह वही समय था, जब विकास थाने गया हुआ था और गिरफ्तारी की खबरें आने लगी थीं। 
वर्णिका के पिता एवं हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू ने कहा, 'आरोपियों की गिरफ्तारी ही मेरा मकसद नहीं है। मुझे संतोष तब मिलेगा जब आरोपियों को उनके जुर्म की सजा मिलेगी। इसमें चाहे जितना समय लगे, लेकिन उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मेरी जंग 2-4 दिन, हफ्ते या महीने की नहीं है, बल्कि यह लंबी लड़ाई है।' वहीं, आईजी लूथरा ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर ने विकास और दोस्त का ब्लड और यूरिन सैंपल लेेने की सलाह दी थी। चूंकि विकास लॉ स्टूडेंट है और कानून जानता है। इसलिए टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.