सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत प्रदेश का कोई भी उपभोक्ता किसी भी जिले के राशन डिपो से राशन प्राप्त कर सकता है। डिपो होल्डर भी इससे खुश होगा। क्योंकि डिपो होल्डर को अब राशन कार्डों के
हर राशन कार्ड धारक प्रदेश के किसी भी डिपो होल्डर से ले सकेगा राशन : मुताबिक नहीं, बल्कि वितरित किए जाने वाले राशन के हिसाब से कमीशन मिलेगा। प्रदेश में आगामी जुलाई माह से ऑनलाइन सिस्टम हो जाएगा। फिलहाल 15 जिलों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। इसके परिणाम बेहतर मिले हैं। यह जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एसीएस एसएस प्रसाद ने पंचायत भवन में आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक में दी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि पीडीएस और पीओएस व्यवस्था के लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी। एसीएस एसएस प्रसाद ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत जैसे ही गोदाम से राशन लेकर कोई भी ट्रक चलेगा, तो संबंधित क्षेत्र के लाभार्थियों को मोबाइल पर आए मैसेज से पता चल जाएगा कि किस डिपो होल्डर के पास राशन पहुंच रहा है। क्योंकि गोदामों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन हो चुका है। साथ ही राशन लेने के बाद कुछ ही देर में उपभोक्ता के पास प्राप्त किए गए राशन का मैसेज भी जाएगा कि संबंधित ने कितना राशन प्राप्त किया है।
इन जिलों में प्रक्रिया शुरू: एक अप्रैल से अम्बाला, कैथल, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, हिसार और भिवानी में, जबकि एक जून से फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, रोहतक, यमुनानगर और सिरसा में शुरू हो चुकी है। शेष जिले में जुलाई महीने से शुरू की जा रही है।
बैंक खाते से कटेंगे पैसे: विभाग के पास अब अपना सर्वर लग चुका है। माइक्रो सेकेंड के हिसाब से उपभोक्ताओं को राशन दिया जा रहा है। उपभोक्ता पीओएस से आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी डलवा सकता है। अगर किसी उपभोक्ता के पास खुले पैसे नहीं है, तो बैंक का खाता राशन लेते समय आधार के साथ लिंक होने से निर्धारित राशि ऑटोमैटिक तरीके से प्राप्त करने का प्रावधान है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.