Wednesday, June 14, 2017

मध्यप्रदेश: मंदसौर जा रहे हार्दिक पटेल, सांसद सिंधिया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे गुजरात के युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और उनके चार साथियों को नीमच जिले के नयागांव टोल प्लाजा पर
हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। उधर मंदसौर जा रहे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिंधिया को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। कांग्रेस सांसद सिंधिया, कांतिलाल भूरिया और कांग्रेस के दूसरे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंदसौर जाते समय रतलाम जिले में जावरा के पास मननखेडा टोल नाके के पास रोका गया था। हार्दिक पटेल राजस्थान के उदयपुर और निंबाहेड़ा के रास्ते मंदसौर जिले के पिपल्यामंडी पहुंचे थे। यहां से पिछले सप्ताह पुलिस गोलीबारी में मारे गए प्रदर्शनकारी किसानों के परिजन से मिलने की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी थी। इंदौर जाने के रास्ते में अगर वे बीच में मंदसौर जाकर पीड़ित पक्ष से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है। हार्दिक ने कहा, मानवता और संवेदनशीलता के नाते हर नागरिक को ये अधिकार है कि अगर किसी के घर में किसी की मौत हो जाए, तो संवेदनाएं प्रदर्शित करने जाए।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.