Wednesday, June 14, 2017

ट्रम्प-मोदी की बैठक 25-26 जून को: आतंक होगा अहम मुद्दा, एच-1बी वीजा मामला भी उठाएंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने 25-26 जून को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहली बार मिलेंगे। व्हाइट हाउस के मुताबिक बैठक में आतंकवाद और रक्षा सहयोग
सबसे अहम मुद्दे होंगे। दोनों नेता भारत और अमेरिका की साझेदारी के विस्तार पर साझा विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे, जिसके केंद्र में दोनों देशों के 1.6 अरब नागरिक होंगे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दोनों देशों के बीच आतंकवाद से लड़ने, आर्थिक वृद्धि, सुधार और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। स्पाइसर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दोनों नेता फोन पर कई बार सकारात्मक बातचीत कर चुके हैं। माना जा रहा है कि मोदी अमेरिका के एच-1बी वीजा नियमों में संभावित बदलावों से जुड़ी भारत की चिंताएं भी ट्रम्प को बताएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। मोदी की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब ट्रम्प ने 190 देशों द्वारा हस्ताक्षरित ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटने की घोषणा कर दी है। ट्रम्प ने समझौते से हटते हुए भारत और चीन का बड़े ही तल्ख लहजे में उल्लेख किया था।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.