Wednesday, June 14, 2017

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और गुजरात में आतंकी हमलों का अलर्ट जारी

खुफिया एजेंसियों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और गुजरात में आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि कश्मीर में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई के बाद आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। वे
यूपी समेत कई राज्यों के बड़े शहरों को अपना निशाना बना सकते हैं। आतंकियों के दस्ते में आत्मघाती महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। खुफिया अलर्ट के बाद यूपी पुलिस के आला अधिकारियों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। क्योंकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी में रहेंगे। उधर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असम राइफल्स के जवानों से संवेदनशील भारत-म्यामांर सीमा की रक्षा करते हुए अत्यधिक एहतियात बरतने के लिए कहा ताकि पड़ोसी देश के साथ भारत के सौहाद्रपूर्ण संबंध खराब ना हो। उन्होंने कहा, पूरी तरह से सील सीमा के बजाय ऐसी सीमा की रक्षा करना ज्यादा मुश्किल है जो खुली या संवेदनशील है तथा इसमें धैर्य, दृढ़ निश्चय और बुद्धिमानी की जरूरत होती है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.