Monday, August 8, 2016

बेटी बचाओ अभियान में हरियाणा सरकार लेगी बाबा रामदेव और रविशंकर की मदद

हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की गति बढ़ाने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव तथा आर्ट आफ लिविंग के संत श्रीश्री रविशंकर सरीखी शख्सियतों को जोड़ा जाएगा। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संगठन स्तर पर आयोजित उत्तर क्षेत्र की
समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में सात राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, उत्तराख्ांड, दिल्ली एवं चंडीगढ़ के प्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राजेंद्र खड़गे ने प्रत्येक राज्य में अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। कविता जैन ने बैठक में बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को अधिक गति देने के लिए केंद्र तथा राज्य स्तर पर 11 लोगों की टीमों का गठन किया गया है। अभियान की सफलता इससे आंकी जा सकती है कि प्रदेश में आंकड़ा एक हजार लड़कों के पीछे 903 लड़कियों पर पहुंच गया है। आठ जिलों गुड़गांव, जींद, फरीदाबाद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला तथा पलवल को इस अभियान में शामिल किया गया है। जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लड़कियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त के दिन उसी गांव की सबसे अधिक पढ़ी लिखी लड़कियों से ध्वजारोहण कराने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिला के प्रसव से पूर्व लिंग परीक्षण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लिंग जांच के लिए अवैध रूप से अल्ट्रासांउड करने के 300 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कविता जैन ने बताया कि अभियान से सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक तथा स्वयंसेवी सस्थाओं और डाक्टरों को भी जोड़ा गया। जैन ने कहा कि स्कूलों में लडकियों के जन्म दिवस को उत्सव की तरह मनाया जाएगा। अंबाला के भाजपा विधायक असीम गोयल ने बैठक में जानकारी दी कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को गति देने के लिए अंबाला शहर के एक चौक का नाम बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नाम पर रखा गया है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.