Monday, August 29, 2016

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख देकर विवादों में आए अनिल विज

हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज एक और विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार विज डेरा सच्चा सौदा सिरसा को उसकी खेल गतिविधियां के लिए 50 लाख रुपये देकर विवादों में आए हैं। विज ने यह घोषणा सिरसा में डेरा सच्चा की ओर से आयोजित निजी खेल आयोजन में की। खेल मंत्री विज डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के
निमंत्रण पर तिरंगा रुमाल छू लीग के मुकाबले देखने के लिए सिरसा गए थे। यहीं पर उन्होंने खेल गतिविधियों व स्टेडियम के लिए अपने स्वैच्छिक कोटे से 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में डेरे का अच्छा-खासा योगदान रहा है। डेरा प्रमुख के स्वच्छता अभियान की मोदी भी तारीख कर चुके हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। विज द्वारा हर जिले में मेडिकल कालेज बनाने के ऐलान के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सिरसा जिले में डेरे के सहयोग से निजी मेडिकल कालेज बनाने का एलान कर रखा है। इंडियन नेशनल लोकदल( इनेलो) डेरा प्रमुख पर आरोप लगाता रहा है, जबकि कांग्रेस निरपेक्ष है। 
विज द्वारा डेरे की खेल गतिविधियों के लिए 50 लाख रुपये दिए जाने की सोशल मीडिया पर अलग-अलग ढंग से चर्चा हो रही है। राजनीतिक गलियारों में इस पर तीखी बहस चल रही। खेल मंत्री विज ने डेरे में दो मुकाबले भी देखे। उन्होंने डेरे की तारीफ करते हुए कहा कि यहां धर्म और शिक्षा के साथ-साथ खेल भी हैं। इसका मतलब है कि डेरा अच्छे इंसान तैयार करने की कोशिश कर रहा है। डेरा प्रमुख खेलों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह वाकई सराहनीय प्रयास है। इसीलिए वह अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख देंगे।
सोशल मीडिया पर आलोचना के साथ सराहना: डेरे को दिए अनुदान की विज की घोषणा पर कोई कह रहा कि निजी संस्था को किस आधार पर इतनी बड़ी रकम दी गई तो कोई बोल रहा कि क्या खेल मंत्री को इतना भी अधिकार नहीं कि वह किसी आयोजन के लिए पैसा दे सकें। कुछ ने तो यहां तक टिप्पणी कर दी कि चुनाव का हिसाब-किताब बराबर करना है।
खेल को प्रोत्साहन नहीं। जीतने के लिए जो सहयोग लिया था, उसकी किस्तें अदा कर रहे हैं। लुटाओ जनता का पैसा। - नवीन जयहिन्द, अध्यक्ष, आप
डेरा सच्चा सौदा पिछले काफी समय से खेल तथा शिक्षा गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रहा है। हमारी सरकार हर जिले में 20-20 खेल अकादमी बनाने जा रही है। प्रदेश में 400 खेल अकादमी बनेंगी। निचले स्तर पर खिलाड़ी तैयार होने से ओलंपिक के मेडल जीतने में मदद मिलेगी। डेरे द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा संस्थानों के लिए मैंने 50 लाख दिए। इन संस्थाओं के खिलाडियों ने हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियेागिताओं में अनेक मेडल जीते। वे सिरसा में खेल गांव को भी विकसित कर रहे हैं, जहां सभी खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। - अनिल विज, खेल मंत्री
खेलों को प्रोत्साहन अच्छी बात है, पर विज ने यह पैसा किस मद में और क्यों दिया, इसकी मुङो जानकारी नहीं है। विज समझदार मंत्री हैं। उन्होंने जो भी किया होगा, अपनी पार्टी को विश्वास में लेकर तथा अच्छे के लिए किया होगा।- रणदीप सिंह सुरजेवाला, चेयरमैन, कांग्रेस मीडिया विभाग
हरियाणा में हमारी सरकार ने जितने भी खेल स्टेडियम बनाए थे, आज उनकी हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्टेडियम का रखरखाव नहीं हो रहा। सिर्फ सिर्फ हवाई बातें कर रही है। खेल, खिलाड़ी और माहौल को बनाने में सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार गंभीरता से खेलों को प्रोत्साहित करे तथा खिलाड़ियों का अच्छा इनवायरमेंट प्रदान करे। - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.