Friday, May 13, 2016

राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव 11 जून को, हरियाणा की भी दो सीटें

राज्यसभाकी 57 सीटों के लिए 11 जून को मतदान होगा। इनमें एक सीट विजय माल्या की भी है। यह घोषणा गुरुवार को चुनाव आयोग ने की। इसके अनुसार 15 राज्यों के 55 सदस्य जून और अगस्त के बीच रिटायर हो रहे हैं। इनके अलावा राजस्थान से आनंद शर्मा ने सीट खाली की है और कर्नाटक से विजय माल्या ने इस्तीफा दिया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा 14-14 सीटें भाजपा और कांग्रेस की खाली हो रही हैं। अधिसूचना 24 मई को जारी होगी। रिटायर होने वाले प्रमुख लोगों में कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। इनमें एम वेंकैया नायडू, सुरेश प्रभु, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, बीरेंद्र सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी प्रमुख हैं। कांग्रेस के नेताओं जयराम रमेश, जदयू के शरद यादव और प्रमुख वकील राम जेठमलानी भी रिटायर हो रहे हैं। सबसे ज्यादा 11 सीटें उत्तर प्रदेश से, 6-6 तमिलनाडु और महाराष्ट्र से हैं। बिहार से पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। इनके अलावा मध्य प्रदेश से तीन तथा हरियाणा, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ तेलंगाना से 2-2 सीटों के चुनाव होंगे। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com

साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.