नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें।
शिक्षा
बोर्ड में बोर्ड प्रशासन के खिलाफ कई मुख्य मांगों को लेकर 44 दिन तक
कर्मचारियों का चला आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। डीसी साकेत कुमार की पहल
पर लम्बी वार्ता दोनों पक्षों के बीच हुई। डीसी ने सामाजिक भूमिका निभाते
हुए कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनाई और मामले को शांत करवाया। समझौते
में बोर्ड परिसर में रह रहे वीसी, डीएसपी व प्रशिक्षु आईएएस को अब बोर्ड
में किराया जमा करवाना होगा। साथ ही तबादला रद्द व करीब 400 कर्मचारियों के
विक्टेमाइजेशन के तहत काटे गए वेतन को भी बोर्ड प्रशासन ने लौटाने पर
रजामंदी दी है। मुख्य मागों में आंदोलन के दौरान सभी प्रकार के
विक्टेमाइजेशन बहाल की जायेगी जिसमें लिव आफ कांईड डयू टीट करते हुए काटे
गए वेतन का भुगत किया जायेगा। आंदोलनरत कर्मचारियों अधिकारियों के बढ़ाए गए
प्रोबेशन पीरियड को वापिस लिया जायेगा। क्षेत्रीय कार्यालय में किए गए
स्थानांतरण को वापिस लिया जायेगा, अगस्त 2014 में पदोन्नत हुए लिपिक, सहायक
एवं अधीक्षकों को पदानुसार वेतनमान दिया जाएगा, बोर्ड कैम्पस में चतुर्थ
र्शेणी के खाली पड़े मकानों को न्यूनतम किराये पर हारटोन के माध्यम से
नियुक्त कर्मचारियों केा अलाट किया जाने पर सहमति हुई। अन्य मांगों पर भी
सहमति हुई। इस मौके पर बोर्ड सचिव पंकज कुमार व कर्मचारियों की तरफ से
डॉ.ऋषिराम शर्मा, ओमबीर सिंह नेहरा, खुशीराम रंगा व अन्य मौजूद रहे।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education
News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.