कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस में 15 जून को एमकॉम, एलएलएम, एमपीएड और एमबीए के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके आधार पर विद्यार्थियों को प्रदेश की सात यूनिवर्सिटी में से अपनी
पसंद की यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलेगा। इन परीक्षाओं की तैयारी विद्यार्थी कैसे करें, इसके लिए दैनिक भास्कर ने इन परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए सिलेबस के बारे में विशेषज्ञों से बात की, ताकि विद्यार्थी परीक्षाओं के सिलेबस के अनुसार तैयारी कर सकें। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं।
केयू के मैनेजमेंट विभाग की अध्यक्षा प्रो. सुदेश ने बताया कि एमबीए के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र को 25-25 अंकों के चार वर्गों में बांटा गया है। जिसमें 25 अंकों की रीजनिंग, 25 अंकों की जनरल अवेयरनेस, 25 अंकों की जनरल इंग्लिश, क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
केयू के लॉ विभाग के अध्यक्ष प्रो. दिलीप ने बताया कि एलएलएम की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शत प्रतिशत प्रश्न पत्र विषय पर आधारित होगा। जिसमें लीगल मैथेड, इंडियन लीगल सिस्टम बेसिक थ्योरी ऑफ लॉ, कंस्टीट्यूशनल लॉ एक दो, फैमिली लॉ एक दो, लॉ ऑफ क्राइम एक दो, इंडियन पीनल कोड, लॉ ऑफ कांट्रेक्ट एक दो, पब्लिक इंटरनेशनल लॉ, लॉ ऑफ एवीडेंस, कंपनी लॉ, कंपलसरी क्लीनिकल कोर्स की ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग एंड कन्वेंसिंग, प्रॉपर्टी लॉ, इंश्योरेंस लॉ, इनवायरमेंट लॉ, अकाउंटिंग सिस्टम, सिविल प्रोसिजर कोड एंड लिमिटेशन एक्ट, लेबर एंड इंडस्ट्रीयल लॉ, साइबर लॉ, प्रिंसिपल ऑफ टैक्सेशन लॉ और वुमेन एंड लॉ विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
केयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद मलिक ने बताया कि एमपीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र को शत प्रतिशत बीपीएड के सिलेबस में से ही तैयार किया जाएगा। जिसमें हिस्ट्री, प्रिंसिपल्स एंड फाउंडेशन ऑफ फिजिकल एजुकेशन, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एंड एक्सरसाइज फिजियोलॉजी, हेल्थ एजुकेशन एंड इनवायरमेंटल स्टडीज, ओलिंपिक मूवमेंट, ऑफिशिएटिंग एंड कोचिंग, योग एजुकेशन, एजुकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैथेड ऑफ टीचिंग इन फिजिकल एजुकेशन, ऑर्गेनाइजेशन एंड एडमिनिस्ट्रेशन इन फिजिकल एजुकेशन, स्पोट्र्स ट्रेनिंग एंड स्पोट्र्स मेडिसिन, स्पोट्स साइकोलॉजी एंड सोशलॉजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
एमकॉम में 75 फीसदी विषय से रहेंगे प्रश्न: केयू कॉमर्स विभाग की अध्यक्षा प्रो. नीलम ढांडा ने बताया कि एमकॉम के प्रश्न पत्र में 75 फीसदी प्रश्न फाइनेंशियल अकाउंटिंग के कांसेप्ट, नीड, ऑब्जेक्टिव और स्कोप, मैनेजमेंट के प्रिंसिपल एंड ऑर्गेनाइजेशनल व्यवहार, बिजनेस रेगुलेटरी फ्रेमवर्क, कंपनी लॉ एंड ऑडिटिंग, कॉरपोरेट अकाउंटिंग, बिजनेस मैथ एंड स्टेटिस्टिक्स, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, इकोनॉमिक्स, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, इनकम टैक्स, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड कॉमर्स विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा 25 फीसदी जनरल अवेयरनेस के रहेंगे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.