Wednesday, June 14, 2017

CBSE: 10वीं और 12वीं की आंसर बुक के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के स्टूडेंट उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो काॅपी के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा अजमेर रीजन समेत सभी 10 रीजन का 12वीं का परिणाम 28
मई को घोषित किया था। इसके बाद 31 मई से सीबीएसई ने वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सीबीएसई के वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के परिणाम से असंतुष्ट स्टूडेंट अब अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए बुधवार से 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। प्रति आंसर बुक 700 रुपए शुल्क तय किया गया है। चालान के माध्यम से सीबीएसई 21 जून तक शुल्क जमा करेगा। सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इस वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.