सीबीएसई द्वारा आयोजित नीट 2017 की ओएमआर शीट मंगलवार सुबह जारी कर दी गई। इस परीक्षा में बैठे स्टूडेंट बुधवार शाम 5 बजे तक आपत्तियां दे सकेंगे। इधर, इस परीक्षा की आंसर की 15 जून को जारी की
जाएगी। सीबीएसई की वेबसाइट http://cbseneet.nic.in पर क्लिक कर स्टूडेंट ओएमआर चैलेंज ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। इस पर क्लिक करने के बाद ओएमआर शीट देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अपलोड करेंगे। इसके बाद उन्हें ओएमआर शीट दिखाई देगी। स्टूडेंट्स बुधवार शाम 5 बजे तक Responses of the Questions दे सकेंगे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सीबीएसई ने साफ किया है कि नीट यूजी 2017 की आंसर-की 15 को जारी की जाएगी। परीक्षार्थी 16 जून को शाम 5 बजे तक आपत्तियां दे सकेंगे। आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को 1000 रुपए शुल्क जमा कराना होगा। इसका मैथड भी वेबसाइट पर दिया गया है।
7 मई को हुई थी परीक्षा, 11 लाख से ज्यादा बैठे थे स्टूडेंट: सीबीएसई द्वारा 7 मई को आयोजित इस परीक्षा में देशभर से 11 लाख 38 हजार 890 स्टूडेंट रजिस्टर किए गए थे। हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 10 भाषाओं में यह परीक्षा हुई थी और 1921 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीएसई अब 26 जून को इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.