Wednesday, June 14, 2017

यहाँ कक्षा में नहीं पहुंचने पर करनी पड़ती है सफाई

चीन में वुहान शहर की इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी पढ़ाई के अतिरिक्त अपने अलग-अजीब आदेशों के कारण भी जानी जाती है। वहां हाल ही में छात्रों से कहा गया है कि वे हर दिन कक्षाओं में बैठें। अगर कोई छात्र
ऐसा नहीं करता है, तो उन्हें अपने साथियों के कमरों की सफाई करनी होगी। यह बात लड़के-लड़कियों सभी पर लागू होगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। वहां के प्रमुख सोशल नेटवर्क वीबो पर ऐसे फोटो आने शुरू हो गए हैं, जिनमें छात्र दूसरों के कमरों की सफाई करते दिख रहे हैं। लड़कियां इस आदेश से ज्यादा खुश हैं, क्योंकि वे ज्यादा दिन कक्षाओं में पहुंचती हैं। वीबो पर आने वाले फोटो में लड़के ही ज्यादा हैं, जो दोस्तों के कमरों की सफाई करते दिख रहे हैं। यह नियम प्रथम वर्ष के फैशन छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। अगर वे फिर भी कक्षा में नियमित नहीं पहुंचते हैं, तो सीनियर छात्र उन्हें यह नियम याद दिलाएंगे। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.