Wednesday, June 14, 2017

एक जुलाई से हर हाल में लागू होगा जीएसटी, अफवाहों पर न दें ध्यान - वित्त मंत्रालय

केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) एक जुलाई से ही लागू होगा। जीएसटी को सुचारु ढंग से लागू करने की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्र ने स्पष्ट किया कि जीएसटी के क्रियान्वयन में संभावित
विलंब की खबरें अफवाह हैं और इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है जब उद्योग जगत के कई क्षेत्रों से जीएसटी के क्रियान्वयन को निर्धारित एक जुलाई 2017 के बजाय कुछ समय बाद से लागू करने की मांग की गई है। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्र ने भी कहा है कि जीएसटी का क्रियान्वयन एक महीने के लिए टाला जाना चाहिए क्योंकि फिलहाल इसकी तैयारियां पूरी नहीं हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। वित्त मंत्रलय ने एक बयान जारी कर कहा कि जीएसटी निर्धारित तारीख एक जुलाई को ही लागू होगा। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर जीएसटी के बारे में जागरूकता फैलाने के अभियान को तेज कर दिया है ताकि अंतिम व्यापारी तक पहुंचा जा सके। वहीं राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने ट्वीट कर कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन में विलंब के बारे में फैलायी जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें और गुमराह न हों। मंत्रलय ने कहा कि जीएसटी को एक जुलाई 2017 से लागू करने के लिए पूरी तरह तैयारियां चल रही हैं।  
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.