केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट में पिछली बार की तुलना में लगभग पांच फीसद की गिरावट आई है। कुल 90.95 फीसद विद्यार्थी पास
हुए हैं। लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार जहां 93.04 फीसद लड़के पास हुए हैं, वहीं लड़कियों का पास फीसद 92.5 रहा है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। लड़कों का पास फीसद लड़कियों के मुकाबले 0.9 अधिक है। सीबीएसई ने 9 मार्च 2017 से 15 अप्रैल 2017 तक 1634 स्कूलों के छात्र-छात्रओं के लिए दसवीं की बोर्ड और स्कूल आधारित परीक्षाओं का आयोजन किया था।
पंचकूला जोन में लड़कियों का दबदबा: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पंचकूला जोन के दसवीं के नतीजे शनिवार दोपहर बाद घोषित कर दिए गए। दसवीं कक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। ओवरऑल 98.1 फीसद परीक्षा परिणाम में लड़कियों का परिणाम 98.77 फीसद रहा, जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 97.68 रहा। कुल 2,41,440 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कुल 1,47,797 लड़कों में से 1,44,369 लड़के पास हुए। वहीं 92,409 लड़कियों में से 91,276 पास हुईं। परिणामों की जानकारी देते हुए बोर्ड के रिजनल ऑफिसर जोसेफ इनेमुयल ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ के बच्चों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.