Saturday, June 3, 2017

सब गोलमाल: बिहार का आर्ट्स टॉपर 42 साल का, फर्जीवाड़ा कर दिखाया 24 का

लगातार दूसरे साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा का टॉपर फर्जी निकला। उम्र में फर्जीवाड़ा कर इंटरमीडिएट आर्ट्स में टॉप करने वाले गणोश कुमार का रिजल्ट रद कर दिया गया है। 42 साल का गणोश
कुमार उम्र छिपाकर 24 साल का बन गया था। उसने मैटिक परीक्षा में भी फजीवाड़ा किया था। इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में टॉपर होने के बाद उसकी योग्यता पर सवाल भी उठ रहे थे। जांच में फर्जीवाड़ा खुलने के बाद उसके खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने बिहार बोर्ड के कार्यालय से उसे गिरफ्तार कर लिया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जांच में पाया गया है कि गणोश ने उम्र छिपाकर इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। अब गणोश की जगह टॉपर की सूची में दूसरे स्थान पर रही नेहा कुमारी को टॉपर घोषित किया जाएगा। इंटर परीक्षा के परिणाम आने के साथ ही टॉपर गणोश को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। हालांकि बोर्ड अध्यक्ष ने एक दिन पहले ही गणोश का समर्थन करते हुए कहा था कि उसे लेकर कोई धांधली नहीं हुई है। लेकिन गणोश को लेकर लगातार उठती अंगुली को देखते हुए बोर्ड ने अपने पुराने रिकॉर्ड खंगाले तो उसे हैरान करने वाली जानकारियां मिलीं। 
बोर्ड अध्यक्ष भी जांच के घेरे में: एक बार फिर इंटर की परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद गुरुवार तक गणोश कुमार से सवाल करने वाले पत्रकारों पर हमलावर रहे बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और बोर्ड अध्यक्ष पर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि इंटर ऑर्ट्स टॉपर घोटाला उजागर होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी जांच के घेरे में है। जिसके स्तर पर भी गलती हुई है उसे बख्शा नहीं जाएगा। अशोक चौधरी ने कहा कि पूर्व में ही बोर्ड को निर्देश दिए गए थे कि सभी स्तर से जांच-पड़ताल के बाद ही रिजल्ट प्रकाशित किए जाएं। भले ही इस कार्य में दो दिन का वक्त ज्यादा लग जाए।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.