Tuesday, June 13, 2017

महाराष्ट्र, प. बंगाल और ओडिशा पहुंचा मानसून, अब तक सामान्य से 18% ज्यादा बारिश

मानसून सोमवार को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पहुंच गया। इन राज्यों के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। दो से तीन में मानसून पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र को पूरी तरह कवर कर लेगा।
मानसून पहले 10 जून तक मुंबई पहुंचने का अनुमान था। लेकिन यह दो दिन देरी से पहुंचा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। बिहार और झारखंड में 13 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, जून के अंत तक मानसून तकरीबन पूरे देश को कवर कर लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई से 11 जून तक पूरे देश में 48.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह औसत से 18% ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सक्रिय चरण में है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र भी बना है। इससे दक्षिण पश्चिम मानसून को मजूबती मिलेगी। यह अच्छा संकेत है। मानसून के लिहाज पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के लिए यह सप्ताह बेहद बेहद अच्छा साबित होगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। आने वाले तीन दिनों में मानसून मध्य प्रदेश को कवर कर लेगा। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.