हरियाणा में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहरा गया है। विपक्ष सरकार को इस मुद्दे पर घेरने पर आमादा है तो सत्तापक्ष प्रति प्रहार में जुटा है। प्रदेश के तीन बिजली उत्पादन केंद्रों की पांच इकाइयों में उत्पादन ठप है। इनमें पानीपत प्लांट की तीन इकाइयां, यमुनानगर की एक इकाई और हिसार के खेदड़ प्लांट की एक इकाई
शामिल है। यमुनानगर की 300 मेगावॉट की एक यूनिट 10 जून से बंद है। पानीपत के 210 मेगावॉट वाली दो यूनिट पिछले एक महीने से बंद हैं और 250 मेगावॉट वाली यूनिट हाल ही में बंद की गई है। हिसार के खेदड़ में भी केवल एक यूनिट उत्पादन कर रही है। दूसरी यूनिट 300 मेगावॉट की है जो 22 मई से बंद है।
अडानी जनरेशन से 1575 मेगावाट की सप्लाई: इसके अतिरिक्त अडानी जनरेशन की 1800 मेगावाट की तीन इकाइयों में से 1575 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। सातवीं इकाई से 499 मेगावाट, आठवीं इकाई से 556 मेगावाट और नवीं इकाई से 520 मेगावाट का बिजली उत्पादन किया जा रहा है। करार के मुताबिक अडानी जेनरेशन से बिजली लेना मजबूरी है, प्रदेश सरकार का तर्क है कि इसी वजह से अपनी इकाइयां बंद रखी जा रही हैं, क्योंकि उत्पादन सरप्लस है।
बिजली नहीं पानी के बिना मछली जैसी तड़प रही है कांग्रेस: कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। जब से कांग्रेस की सत्ता गई, तभी से वह बिन पानी की मछली की भांति तड़प रही है। कांग्रेस का किसानों, व्यापारियों तथा देश की जनता से कोई लेना-देना नही है। मध्यप्रदेश और हरियाणा में कांग्रेस जनता की प्रॉपर्टी को आग के हवाले कर चुकी। कांग्रेस अनेक भागों में टूट चुकी है। कहीं सुरजेवाला तो कहीं अशोक तंवर व भूपेंद्र हुड्डा राग अलाप रहे हैं। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा
जनता की तकलीफों से सरकार ने मुंह मोड़ा: सरकार ने पांच बिजली संयंत्र बंद कर दिए। गांवों और शहरों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। झाड़ली के एनटीपीसी बिजली संयंत्र से भी सरकार ने हरियाणा के हिस्से की बिजली लेने से मना कर रखा है। यह जनता के साथ धोखा है। जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकाल में यमुनानगर, झाड़ली व खेदड़ में अनेक बिजली कारखाने लगे और बिजली की किल्लत खत्म हुई। सरकार जनता की जरूरत को पूरा करने के वादे से पीछे हट रही है। - रणदीप सिंह सुरजेवाला, अध्यक्ष, कांग्रेस मीडिया विभाग
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.