तमाम अटकलों के बीच शुक्रवार को हरियाणा की मनोहर कैबिनेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी तो नए विधायकों को उनके स्थान पर काम करने का मौका मिलेगा। भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन के मंत्रियों से वन टू वन मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अचानक कैबिनेट में बदलाव का
फैसला लिया है। हरियाणा राजभवन और मुख्यमंत्री की ओर से बृहस्पतिवार को कुछ विधायकों के पास शुक्रवार राजभवन पहुंचने का संदेश पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव के बाद हरियाणा की मनोहर कैबिनेट में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बार-बार इस बदलाव से इन्कार कर रहे थे, लेकिन प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन के बुधवार को अचानक चंडीगढ़ पहुंचने तथा मंत्रियों से बातचीत के बाद बृहस्पतिवार को कैबिनेट में बदलाव का फैसला ले लिया गया।
मनोहर कैबिनेट में सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ की मंत्रिमंडल से छुट्टी तय है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल और बावल के विधायक डॉ. बनवारी लाल को शुक्रवार को पांच बजे राजभवन पहुंचकर शपथ ग्रहण करने का संदेश मिला है। घनश्याम सर्राफ वैश्य विधायक हैं। उनके स्थान पर विपुल गोयल को लेकर जातीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत समर्थक बिक्रम सिंह यादव के स्थान पर राव के ही समर्थक डॉ. बनवारी लाल को मनोहर कैबिनेट में लिया जा रहा है। डॉ. बनवारी लाल राव इंद्रजीत की ही पसंद हैं। बिक्रम सिंह यादव के हटाने के पक्ष में राव नहीं थे, लेकिन उन्होंने यादव को हटाने की स्थिति में बनवारी लाल और अभय सिंह यादव में किसी एक के लिए कैबिनेट में जगह मांगी थी। रोहतक से भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर का भी मंत्री बनना तय है। उन्हें भी सीएम का आशीर्वाद प्राप्त है।
कैबिनेट के कुछ मंत्रियों को पावरफुल बनाया जाएगा तो कुछ के विभागों में फेरबदल संभव है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पावरफुल बनाने के साथ ही जिन मंत्रियों के पास अधिक विभाग हैं, उनका बोझ कम किया जा सकता है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज की शक्तियां भी बढ़ाई जा सकती हैं। कैबिनेट में दो मंत्रियों के डिमोशन की भी चर्चा है। इनमें पहला नाम मंत्री घनश्याम सराफ का है जिनके पास जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक व आबकारी विभाग है वहीं दूसरा नाम मंत्री बिक्रम यादव का चल रहा है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.