देश की राजधानी दिल्ली में यमुना तट पर बना मिलिनियम पार्क डिपो
दुनिया में सबसे बड़ा है। इसे 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बनाया गया
था। अब इसे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों को खड़ा करने के लिए उपयोग
किया जाता है। इसमें करीब 1000 बसें एक साथ खड़ी हो सकती हैं। 60 एकड़ में
फैले डिपो को तैयार करने में करीब 100 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
मिलेनियम पार्क डिपो पर्यावरण के नुकसान की आशंका के चलते विवादों में रहा
है।
इजराइल में है दूसरा सबसे बड़ा डिपो: दुनिया का
दूसरा सबसे बड़ा बस डिपो इजरायल के तल अवीव शहर में स्थित है।
इसका नाम न्यू सेंट्रल बस स्टेशन है। 1993 में बना यह बस स्टेशन मेलियम
डिपो से काफी पुराना है। इसका क्षेत्रफल 44 हजार वर्ग मीटर है। साथ ही, यह
दुनिया का सबसे व्यस्त बस डिपो भी है।
यमुना किनारे से हटाना चाहती है आप सरकार: केजरीवाल सरकार दिल्ली के इस बस डिपो को यमुना किनारे से हटाना चाहती है।
आप सरकार ने कहा था कि इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। डिपो को हटाकर
दिल्ली सरकार इस जमीन पर एक पार्क बनाएगी, लेकिन 100 करोड़ रुपए की लागत से
बने इस डिपो को हटाने पर 300 करोड़ खर्च किया जाना कई लोगों को हजम नहीं हो
रहा है। गौरतलब है कि डिपो के खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की गई
थी।
Post
published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our
Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR
for other important updates from each and every field.
